Richest and poorest CM in India: भारत में मुख्यमंत्रियों की प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है. हर कोई ये जानना चाहता है कि उसके राज्य के मुखिया के पास कितनी संपत्ति है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की जारी की गई रिपोर्ट में देशभर के मुख्यमंत्रियों की लस्ट जारी की गई है कि किसके पास कितनी संपत्ति है. इस लिस्ट में देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री से लेकर देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री तक की संपत्ति का आंकड़ा साझा किया गया है. तो चलिए अब हम अपने पाठकों को बता देते हैं कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है और कौन से राज्य के सीएम के पास सबसे कम संपत्ति है.
सबसे पहले हम बात करते हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों के बारे में. अगर देश में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मुख्यमत्री की बात की जाए तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नाम की बात की जाए तो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (332 करोड़ रुपये) आते हैं. एडीआर की जारी की गई इस लिस्ट में यही दोनों ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अरबपति हैं.
सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन?
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 31 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब बनी हुई हैं, जिनकी संपत्ति 15 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है, यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार है, जो दिसंबर 2024 के बाद हुए राज्य विधानसभा चुनावों और उप-चुनावों के बाद तैयार की गई है. यह सूची मुख्यमंत्रियों द्वारा उनके अंतिम विधानसभा चुनाव से पहले दायर किए गए हलफनामों में उल्लिखित डेटा पर आधारित है.
31 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति कुल 1630 करोड़
ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है. ADR, की रिपोर्ट में बताया गया है कि ममता बनर्जी ने 15 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास 55 लाख रुपये की संपत्ति है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं. बनर्जी का हलफनामा भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए उप-चुनाव से पहले दायर किया गया था, जो 30 सितंबर, 2021 को हुआ था.
ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति
एडीआर की जारी की गई रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति मात्र 15 लाख रुपए बताई है. साल 2020-21 में ममता बनर्जी द्वारा दायर आयकर रिटर्न में उनकी संपत्ति 15.4 लाख रुपये थी. 2016 के विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी संपत्ति 30.4 लाख रुपये थी। हलफनामे में उन्होंने उल्लेख किया कि उनके पास 'नकद' 69,255 रुपये था, जबकि उनका बैंक बैलेंस 13.5 लाख रुपये था, जिसमें 1.5 लाख रुपये उनके चुनाव खर्च खाते में शामिल थे. हलफनामे में दिखाया गया कि 2019-20 के लिए उनकी स्रोत पर कर कटौती (TDS) प्राप्त करने योग्य राशि 1.8 लाख रुपये थी.
