जागरण बिजनेस की अमीरी और गरीबी सीरीज में आपने कई कहानियां पढ़ीं। जैसे यूपी के सबसे गरीब और अमीर जिले। यूपी के टॉप 10 अमीर व्यक्ति से लेकर नोएडा को क्यों यूपी की आर्थिक राजधानी कहा जाता है तक। इन कहानियों को आपने ढेर सारा प्यार दिया। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट। इस लिस्ट में हम उन 3 मुख्यमंत्रियों की बात करेंगे जिनके पास सबसे कम संपत्ति है।
अब तक आपने अमीर मुख्यमंत्रियों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आपने गरीब मुख्यमंत्रियों के बारे में सुना है? शायद नहीं तो आज हम आपको ऐसी ही मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी स्टोरी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट पर आधारित है।
इस रिपोर्ट में भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों के बारे में बताया गया था। तो आइए जानते हैं कि भारत के सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन से हैं।
ये हैं भारत के टॉप 3 सबसे गरीब मुख्यमंत्री
- ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)
- उमर अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर)
- पिनाराई विजयन (मुख्यमंत्री, केरल)
कौन हैं भारत का सबसे गरीब मुख्यमंत्री?
Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। उनके पास मात्र 15 लाख रुपये हैं। ऐसे भी कह सकते हैं Mamata Banerjee की नेटवर्थ सिर्फ 15 लाख रुपये ही है।
कितनी है जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ?
ADR की रिपोर्ट की मानें तो ममता बनर्जी के बाद उमर अब्दुल्ला दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 55 लाख रुपये की संपत्ति है। या कहें कि Omar Abdullah की Net Worth 55 लाख रुपये है।
कौन है भारत का तीसरा सबसे गरीब CM?
वहीं, देश का तीसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री की बात करें तो यह पिनराई विजयन हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के पास 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
कौन है भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री?
इस रिपोर्ट में भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के बारे में भी बताया गया है। भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री (Richest CM) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हैं। N Chandrababu Naidu की नेट वर्थ 931 करोड़ रुपये है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है।
भारत का दूसरा सबसे अमीर
मुख्यमंत्री कौन?
Association for Democratic Reforms की रिपोर्ट की मानें तो अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं, कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
