Skip to main content
Source
Mint
Author
Priya Shandilya
Date

देश के अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है। ममता बनर्जी की कुल घोषित संपत्ति महज 15 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा है। यह आम नेताओं की तुलना में बेहद कम है।

वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू इस लिस्ट में सबसे अमीर सीएम हैं। नायडू की कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई गई है। यही वजह है कि वे लगातार इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये है।

अगर कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला 55 लाख और केरल के पिनराई विजयन 1 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा संपत्ति के साथ सबसे नीचे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम तीसरे स्थान पर आता है। उनकी संपत्ति करीब 51 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कई अन्य सीएम भी साधारण संपत्ति वाले हैं, जैसे यूपी के योगी आदित्यनाथ (1.54 करोड़), बिहार के नीतीश कुमार (1.64 करोड़), पंजाब के भगवंत मान (1.97 करोड़) और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय (3.80 करोड़)।

महिलाओं की मौजूदगी इस लिस्ट में बेहद कम है। इस लिस्ट में सिर्फ दो महिला सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली की रेखा गुप्ता शामिल हैं।

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 31 मुख्यमंत्रियों की मिलाकर संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये है।

ADR की पश्चिम बंगाल टीम की कोऑर्डिनेटर उज्जैनी हलीम ने कहा कि जब सीएम अपने हलफनामे चुनाव आयोग को जमा करते हैं, तो ये आयकर विभाग को भी भेज दिए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “हम यह नहीं जान पाते कि पूरे देश में किसी भी सांसद या विधायक के हलफनामों की कितनी जांच होती है। लेकिन हलफनामे के साथ जो दस्तावेज जमा होते हैं, जिसपर हम भरोसा करते हैं।”


abc