Skip to main content
Source
India.com
Author
Satyam Kumar
Date

West Bengal election phase-2 candidate: बंगाल में विधानसभा चुनाव दो फेज में होनी है. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल तो दूसरा 29 अप्रैल को होगा. रिजल्ट के लिए काउंटिंग 4 मई को होगी. सभी पार्टियों ने अपने दूसरे फेज के कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है. आइये जानते हैं कि टीएमसी हो या बीजेपी, किस पार्टी ने किस तरह के कैडिंडेट पर दांव लगाया है..

West bengal election phase 2 candidates analysis

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल, 2026 को होना है. चुनाव में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए सभी कैंडिडेट अपना नॉमिनेशन कर चुके हैं. वहीं, नॉमिनेशन के वक्त, इन कैडिडेट्स ने चुनाव आयोग को हलफनामे के सहारे अपने ऊपर मुकदमे, संपत्ति, एजुकेशन और कर्ज-देनदारी का खुलासा किया है. आइये जानते हैं कि बीजेपी- टीएमसी या कोई दूसरी पार्टी ने कैसे कैंडिडेट्स पर ज्यादा भरोसा दिखाया है

महिला बनाम पुरुष कैंडिडेट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में कुल 1445 कैंडिडेट चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. ये उम्मीदवार राज्य के 142 अलग-अलग विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. वहीं, इस चुनाव में भी महिला राजनेताओं की भागीदारी काफी कम नजर आती है. बंगाल चुनाव के फेज-2 का रण भी इसका अपवाद नहीं होने जा रहा. बंगाल के दूसरे फेज के कुल कैंडिडेट्स में से 15% यानी 218 महिलाएं हैं. वहीं, पुरुष उम्मीदवारों का दबदबा बरकरार है. पुरुष कैंडिडेट्स की टोटल संख्या 1227 दर्ज की गई है.

क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले कैंडिडेट्स

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सभी 1445 कैंडिडेट्स के प्रोफाइल को एनालिसिस किया है. ADR के अनुसार, दूसरे फेज के कुल कैंडिडेट्स में से 338 ने अपने खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड होने की घोषणा की है. इनमें से 295 कैडिडेंट्स ऐसे हैं जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.

किस पार्टी में सबसे ज्यादा दागी?

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के कुल 102 कैंडिडेटस के खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड है. 102 में से 92 पर गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, TMC के 142 अपराधिक रिकॉर्ड वाले नेताओं में से 42 पर गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज है. इसके अलावा, कांग्रेस के 142 में 30 पर गंभीर अपराध के मुकदमे और माकपा के 100 में से 42 कैंडिडेट्स पर गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं.

रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र

दूसरे चरण की 142 सीटों में से 63 सीटें ‘रेड अलर्ट’ की केटेगरी में रखी गई हैं. रेड अलर्ट उन सीटों को कहा जाता है, जहां 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले होने की जानकारी सार्वजनिक की है.

करोड़पति कैंडिडेट्स

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 1445 में से 321 उम्मीदवार करोड़पति हैं और इनकी कुल औसत संपत्ति करीब 1.21 करोड़ रुपये है. पार्टी के लिहाज से टीएमसी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सबसे ज्यादा पाई गई है.

सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशी

सबसे अमीर उम्मीदवारों में भाजपा और टीएमसी के कैंडिडेट्स टॉप पर हैं, जबकि मौसमी घोष और आसिफ हुसैन समेत 4 कैंडिडेट्स की संपत्ति शून्य है. इनके अलावा, दिलीप सनफुई और शेख मोहिउद्दीन के पास मात्र 1,000 रुपये की संपत्ति है.

कितने कैंडिडेट्स पर कर्ज?

दूसरे फेज के कुल 481 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर वित्तीय देनदारी या कर्ज घोषित किया है. टीएमसी के अहमद जावेद खान 43 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के साथ सबसे ऊपर हैं, वहीं सोमनाथ श्याम पर भी 40 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है.


abc