Skip to main content
Source
जागरण
Author
Amar Kumar Yadav
Date
City
NEW DELHI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 23% उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 22% उम्मीदवार करोड़पति हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता की फाइल फोटो।

HighLights

  1. दूसरे चरण में 23% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज
  2. कुल 22% उम्मीदवार करोड़पति, औसत संपत्ति ₹1.21 करोड़
  3. ADR रिपोर्ट में 63 'रेड अलर्ट' निर्वाचन क्षेत्र चिह्नित

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जितने भी उम्मीदवारों मैदान में है, उसमें से लगभग 23% उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि 22% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस बात का खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि, 1,445 उम्मीदवारों में से 338 (23%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 295 (20%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जहां 16 उम्मीदवारों ने हत्या के मामले घोषित किए हैं, वहीं 80 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास के आरोप हैं।

142 निर्वाचन क्षेत्रों में से 63 रेड अलर्ट सूची में

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में से BJP के 141 उम्मीदवारों में से 102 (72%), TMC के 142 उम्मीदवारों में से 49 (35%), CPI(M) के 100 उम्मीदवारों में से 51 (51%) और कांग्रेस के विश्लेषण किए गए 142 उम्मीदवारों में से 37 (26%) ने अपने चुनावी हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि, 142 निर्वाचन क्षेत्रों में से 63 (44%) "रेड अलर्ट" निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां तीन या उससे अधिक ऐसे उम्मीदवार हैं; जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 1,445 उम्मीदवारों में से 321 (22%) उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

वहीं, TMC के 142 उम्मीदवारों में से 103 (73%), BJP के 141 उम्मीदवारों में से 73 (52%), कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 36 (25%) और CPI(M) के 100 उम्मीदवारों में से 33 (33%) ने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि, दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति ₹1.21 करोड़ है।


abc