Skip to main content
Source
News18
Author
Jai Thakur
Date
City
New Delhi

बिहार चुनाव में इस बार नेताओं की दौलत की चमक वोटों से भी ज्यादा दिखाई दे रही है. पहले चरण में बीजेपी के कुमार प्रणय 170 करोड़ रुपये के साथ अमीर प्रत्याशी हैं. वहीं, दूसरे चरण में विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) के रण कौशल प्रताप सिंह ने ₹368.98 करोड़ की संपत्ति दिखाकर पूरे चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी का तमगा हासिल कर लिया है.

ADR रिपोर्ट के मुताबिक रण कौशल प्रताप सिंह के पास ₹2.58 करोड़ की कृषि भूमि और ₹352 करोड़ की गैर-कृषि जमीन है. शेयर और सिक्योरिटीज में ₹5.51 करोड़ लगाए गए हैं. वहीं उनकी पत्नी सलोनी सिंह (Saloni Singh) ने ₹131 करोड़ की संपत्ति और ₹6.59 करोड़ के निवेश दिखाए हैं. घर में लग्जरी गाड़ियों की भरमार है. दो टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner), एक ऑडी (Audi) और एक इनोवा (Innova) समेत कुल सात गाड़ियां. ज्वेलरी के नाम पर 3.4 किलो सोना और डायमंड, जिनमें से 600 ग्राम खुद सिंह के पास है. रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि दंपति के पास विदेशी हथियार तक मौजूद हैं.

एक तरफ अरबपति, दूसरी तरफ ‘शून्य’ संपत्ति

दिलचस्प बात ये है कि उसी बिहार चुनाव में बसपा (BSP) के सुनील कुमार चौधरी (Sunil Kumar Choudhary) पिरपैंती (SC) सीट से शून्य संपत्ति के साथ मैदान में हैं. वहीं समाज पार्टी के सुरेश राजवंशी (Suresh Rajvanshi) वजीरगंज से सिर्फ ₹1,100 की संपत्ति घोषित कर रहे हैं. दोनों छोर पर ये अंतर दिखाता है कि बिहार की राजनीति में अमीरी-गरीबी की रेखा कितनी चौड़ी हो चुकी है.

43% उम्मीदवार करोड़पति, औसतन 3.44 करोड़ की संपत्ति

दूसरे चरण में कुल 1,297 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें से 562 यानी करीब 43% उम्मीदवार करोड़पति हैं. प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति ₹3.44 करोड़ है. जबकि 30% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.

पहले चरण में कुमार प्रणय ने मारी बाजी

पहले चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार रहे भाजपा के कुमार प्रणय (Kumar Pranay), जिन्होंने ₹170 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. उनके पास ₹83.35 करोड़ की मूवेबल और ₹86.65 करोड़ की इम्मूवेबल प्रॉपर्टी है. उनकी पत्नी ने भी ₹132 करोड़ की संपत्ति दर्ज कराई थी.

मनोरमा देवी बनीं सबसे अमीर महिला उम्मीदवार

जदयू की मनोरमा देवी (Manorama Devi) बेलागंज से ₹69 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर महिला उम्मीदवार बनीं. वहीं मोका के आनंद सिंह (Anant Singh) ₹70 करोड़ के साथ टॉप-3 में हैं. पहले चरण के कुल 1,303 उम्मीदवारों में 519 यानी 40% करोड़पति निकले, जिनकी औसत संपत्ति ₹3.26 करोड़ रही.


abc