Skip to main content
Source
News11 Bharat
Author
Jeevan Verma
Date

कहा जाता है कि भारत गांवों में बसने वाला देश है, और बिहार के लोग तो और भी ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए हैं. यहां के प्रवासी लोग ज्यादातर सिर्फ खेती किसानी के समय ही अपने प्रदेश में दिखते हैं, बाकी के दिनों में 10-15 हजार रुपए की दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए सूरत, बेंगलूरू, दिल्ली, हेदराबाद, मुंबई चले जाते हैं. चुंकि बाकी के 8 महीने उनके लिए घर बैठकर जीवन यापन करना बड़ा कष्टकारी होता है. बेरोजगारी व गरीबी की इतनी मार है कि लोग कुछ ही पैसों के लिए घर से हजारों किमी दुर चले जाते हैं. सबसे मजेदार बात ये हैं कि बिहार के जो लोग अपने घर की गरीबी को दूर करने के लिए कुछ हजार रुपए की दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए घर से दूर चले जाते हों वहीं जब विधानसभा चुनाव का परिणाम आता है और जब जीतने वीले विधायकों की सूची जारी की जाती है तो 243 विधायकों में से 218 विधायक करोड़पति नजर आते हैं. ये कोई सुनी-सुनाई बात नहीं बल्कि एडीआर का पुख्ता डाटा है. पिछले कार्यकाल में ये आंकड़ा 194 था. सबसे अमीर विधायक की बात की जाए तो इनमे से बीजेपी के मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय के पास 170 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति बताई जाती है.  विधानसभा की कुल संपत्ति लगभग 2193 करोड़ रुपए  बिहार की नवनिर्विाचित विधानसभा पहले से कहीं अधिक अमीर होती दिखाई दे रही है. कुल विधायकों के करीब 90 प्रतिशत विधायक करोड़पति के श्रेणी में आ रहे हैं. पिछले चुनाव के अपेक्षा इस चुनाव में करोड़पति विधायकों में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. यह डाटा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और इलेक्शन वॉच की ओर से विधायकों के हलफनामें से गहन अध्ययन के बाद सामने आया है. संपत्ति का विश्लेषण कर बताया गया कि विधानसभा की कुल संपत्ति लगभग 2193 करोड़ रुपए है.  सबसे गरीब विधायक पीरपैंती से मुरारी पासवान 5 वर्ष पुर्व विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपए थी. जबकि इस बार बढ़कर 9.2 करोड़ रुपए हो गई. लगभग दोगुनी वृद्धि. बिहार के सबसे गरीब विधायक भी बीजेपी के ही हैं पीरपैंती से मुरारी पासवान, जिसकी घोषित संपत्ति 6 लाख रुपए से थोड़ी अधिक बताई जाती है. दूसरे नंबर पर सबसे अमीर विधायक मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह है जिसके पास लगभग 100 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है. 

किस पार्टी के पास कितने अमीर विधायक आइए जानते हैं...

  • ADR की रिपोर्ट के अनुसार पार्टीवार संपत्ति के आंकड़े इस प्रकार हैं-
  • JDU के 85 में से 78 विधायक करोड़पति हैं
  • BJP के 89 में से 77 विधायक करोड़पति हैं
  • RJD के 25 में से 24 विधायक करोड़पति हैं
  • LJP (राम विलास) के 19 में से 16 करोड़पति हैं
  • INC के 6 में से 6 करोड़पति हैं.
  • AIMIM के सभी 5 विधायक करोड़पति हैं.
  • HAM के 5 में से 4 करोड़पति हैं.
  • RLM के 4 में से 4 करोड़पति हैं.
  • CPM के 1 विधायक करोड़पति हैं. 
  • CPI-एमएल के 2 में से 1 करोड़पति हैं.

प्रत्येक दलों में चुनकर आए विधायकों के ये हैं औसतन संपत्ति  पार्टीवार विधायकों की औसत संपत्ति की बात करें तो ये भी बड़ी दिलचस्प है. आरएलएम के 4 विधायकों की औसत संपत्ति 22.93 करोड़ है, जो कि सबसे ज्यादा है. वहीं सीपीआई- एमएल के दो विधायकों की औसत संपत्ति 1.46 करोड़ रुपए है. जो कि सबसे कम है. बीजेपी के 89 विधायकों के पास 8.68 करोड़ की संपत्ति है. जेडीयू के 85 विधायकों की औसत संपत्ति 9.53 बताई गई है. आरजेडी के 25 विधायकों की औसतन संपत्ति 6.8 करोड़ रुपए बताई गई है. लोजपा रामविलास के 19 विधायकों की औसतन संपत्ति 13.66 करोड़ रुपए बताई गई है. कांग्रेस के 6 विधायकों की औसतन संपत्ति 4.82 करोड़ रुपए बताई गई है. मांझी के हम के विधायकों की औसतन संपत्ति 6.16 करोड़ व ओवैसी की AIMIM के विधायकों की औसतन संपत्ति 2.1 करोड़ रुपए बताई जा रही है.


abc