ADR की ओर से मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के विश्लेषण की रिपोर्ट जारी की गई है. जिसमें 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित मुख्यमंत्रियों की सूची है. जिसके मुताबिक भारत के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 3660 करोड़ है. इनमें से 4 मुख्यमंत्री अरबपति और 25 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं. जबकि 2 मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति एक करोड़ से कम है. इस सूची के मुताबिक आखिर कौन है सबसे अमीर मुख्यमंत्री और कौन है सबसे गरीब ?

17वें नंबर पर हैं सुखविंदर सुक्खू

इस रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू के पास 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. इस हिसाब से संपत्ति के मामले में वो 17वें नंबर पर आते हैं हालांकि पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति पर नजर डालें तो वो सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. ये खुलासा एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की रिपोर्ट में हुआ है.

हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में सबसे अमीर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू (Source- ADR)

राज्य

मुख्यमंत्री

संपत्ति

हिमाचल प्रदेश

सुखविंदर सिंह सुक्खू

7.81 करोड़

हरियाणा

नायब सिंह सैनी

5.80 करोड़

दिल्ली

रेखा गुप्ता

5.31 करोड़

उत्तराखंड

पुष्कर धामी

4.64 करोड़

पंजाब

भगवंत मान

1.97 करोड़

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ

1.54 करोड़

देश के अमीर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

एडीआर ने राज्यों के सीएम की संपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट के अनुसार 28 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है. वैसे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कर्नाटक के डीके शिवकुमार हैं. उनके पास 1400 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं, उनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपए है. तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय हैं.

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक ये है सूची

क्र.सं.

राज्य

मुख्यमंत्री

कुल संपत्ति

1.

कर्नाटक

डीके शिवकुमार

1413 करोड़+

2.

आंध्र प्रदेश

चंद्रबाबू नायडू

931 करोड़ +

3.

तमिलनाडु

सी. जोसफ विजय

648 करोड़ +

4.

अरुणाचल प्रदेश

पेमा खांडू

332 करोड़ +

5.

नागालैंड

नेफ्यू रियो

46 करोड़ +

6.

मध्य प्रदेश

मोहन यादव

42 करोड़ +

7.

असम

हेमंत बिस्व सरमा

35 करोड़ +

8

तेलंगाना

रेवंत रेड्डी

30 करोड़ +

9.

पुडुचेरी

एन. रंगासामी

27 करोड़ +

10.

झारखंड

हेमंत सोरेन

25 करोड़ +

11.

मेघालय

कॉनराड कोंगकल संगमा

14 करोड़ +

12.

त्रिपुरा

माणिक साहा

13 करोड़ +

13.

महाराष्ट्र

देवेंद्र फडणवीस

13 करोड़ +

14.

बिहार

सम्राट चौधरी

11 करोड़ +

15.

गोवा

प्रमोद सावंत

9 करोड़ +

16.

गुजरात

भूपेंद्र पटेल

8 करोड़+

17

हिमाचल प्रदेश

सुखविंदर सिंह सुक्खू

7 करोड़ +

18.

सिक्किम

पी. एस. तमांग

6 करोड़ +

19.

केरल

वी. डी. सतीशन

6 करोड़ +

20.

हरियाणा

नायब सैनी

5 करोड़ +

21.

दिल्ली

रेखा गुप्ता

5 करोड़ +

22.

उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी

4 करोड़ +

23.

मिजोरम

लालदुहोमा

4 करोड़ +

24.

छत्तीसगढ़

विष्णु देव साय

3 करोड़ +

25.

मणिपुर

युमनाम खेमचंद सिंह

2 करोड़ +

26.

ओडिशा

मोहन चरण मांझी

1 करोड़ +

27.

पंजाब

भगवंत मान

1 करोड़ +

28.

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ

1 करोड़ +

29.

राजस्थान

भजन लाल शर्मा

1 करोड़ +

30.

पश्चिम बंगाल

सुभेंदु अधिकारी

85 लाख +

31.

जम्मू-कश्मीर

उमर अब्दुल्ला

55 लाख +

सीएम उमर अब्दुल्ला के पास सबसे कम संपत्ति

देश में सबसे कम संपत्ति वाले सीएम उमर अब्दुल्ला हैं. उनके पास महज 55.24 लाख रुपए की संपत्ति है. फिर उनसे ऊपर यानी सबसे कम संपत्ति में दूसरे नंबर पर वेस्ट बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी हैं. अधिकारी के पास 85.87 लाख रुपए की संपत्ति है. ये दोनों सीएम एक करोड़ रुपए से भी कम संपत्ति के मालिक हैं. भाजपा शासित राज्यों में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की सबसे अधिक संपत्ति है. उनके पास 42 करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी है. बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के पास 11.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में सबसे अमीर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

सभी राज्यों की सूची को देखें तो हिमाचल के सीएम सुक्खू देश में 17वें नंबर के अमीर सीएम हैं. उनकी कुल संपत्ति 7.81 करोड़ रुपए है. सुक्खू के ऊपर 22 लाख रुपए की देनदारी भी बताई गई है. स्वयं के कारोबार के तौर पर कॉलम में पेंशनर, निजी ठेकेदार एवं पार्टी लीडर दर्ज किया गया है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता 5.31 करोड़ रुपए की मालिकिन हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के पास 4.64 करोड़ की प्रापर्टी है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसी प्रकार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कुल 1.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है.