Skip to main content
Source
हिंदुस्तान
Author
Ankit Ojha
Date
City
Chandigarh

देश के चार अरबपति मुख्यमंत्रियों में कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तीसरे पर तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय हैं।

देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से सबसे अमीर मुख्यमंत्री कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार हैं। उनकी संपत्ति के आसपास भी कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं हैं। उन्होने 1413 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक अगर सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति निकाली जाए तो यह 118.07 करोड़ होती है। कई ऐसे भी सीएम हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से भी कम है। देश में चार सीएम अरबपति हैं।

कौन हैं चार अरबपति मुख्यमंत्री

अरबपति मुख्यमंत्रियों में पहला नाम तो डीके शिवकुमार का ही है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू हैं। इनके पास कुल 931 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के सीएम और ऐक्टर, टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय हैं जिनके पास कुल 648 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चौथे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का नाम है जिनके पास 332 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सीएम विजय की बात करें तो उनके पास 404 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 220 करोड़ रुपये की अचल संपत्त है। उनके पास 10 से रहने वाले बंगले हैं। इसके अलावा चार कमर्शल इमारते हैं। उनके लग्जरी घऱ की कीमत 70 से 80 करोड़ रुपये है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मि्स (ADR) की तरफ से 31 मौजूदा मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड का आंकड़े जारी किए गए हैं।

कितनी है सीएम रेखा गुप्ता की संपत्ति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सखविंदर सिंह सुखू ने 7.81 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का ऐलान किया था। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपतति है। इसमें से 30.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उन्होंने 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पास 5.31 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास 5.80 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। 2024 के आंकड़ों के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी।

बता दें कि यह आंकड़ा पिछले चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार है। वहीं 31 में से 14 मुख्यमंत्रियों ने खुद के खिलाफ क्रिमिल केसों की जानकारी दी थी।

इन मुख्यमंत्रियों की संपत्ति सबसे कम

सबसे कम संपत्ति बताने वाले मुख्यमंत्रियों ने जम्मू- कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम है। अब्दुल्ला ने 55 लाख तो वहीं शुभेंदु अधिकारी ने 85 लाख रुपये की कुल संपत्ति बताई है। वहीं राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के पास 1 करोड़ रुपये की संत्ति है। उमर अब्दुल्ला ने किसी अचल संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में 31 में से 15 मुख्यमंत्रियों के पास 11 से 49 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 1 करोड़ से कम संपत्ति वाले केवल दो मुख्यमंत्री हैं। अगर सारे मुख्यमंत्रियों की संत्ति को जोड़ लें तो कुल 3660 करोड़ रुपये बनता है।


abc