Skip to main content
Source
Bhasha PTI News
Date
City
New Delhi

छह अगस्त (भाषा) क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में 20,000 रुपये से अधिक के मिले घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और द्रमुक सबसे अधिक दान पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्रीय दलों को इस श्रेणी में (20 हजार रुपये से अधिक की) 2024-25 में कुल 1,051.56 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जो 2023-24 में मिले 347.69 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, इन दो सालों में मिले चंदे की कुल संख्या क्रमशः 5,297 और 2,861 थी, जो 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।


abc