Skip to main content
Source
Navbharat Times
https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/state-photogallery/who-is-richest-and-the-poorest-cm-in-india-know-net-worth-of-yogi-mamata-and-jaganmohan-reddy/photoshow/96273458.cms
Author
शशि मिश्रा

भारत राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चुनावी हलफनामों में अपनी संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। इस ब्यौरे के आधार पर आंकड़े देखें तो देश के 30 मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ही हैं। वहीं सबसे कम धनवान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। इतना ही नहीं ममता बनर्जी एकलौती ऐसी सीएम हैं जो लखपति हैं, बाकि सब करोड़पति हैं।

510 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक जगनमोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के पास 510 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनके पास 443 करोड़ की चल और 66 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

ममता बनर्जी के पास घर तक नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि उनके पास कुल 16.72 लाख की संपत्ति है। हैरानी वाली बात है कि उनके नाम पर अपना खुद का घर तक नहीं है।

दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री पेमा

दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री पेमा

सबसे अमीर सीएम की लिस्ट में दूसरा नाम अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का है। उनके पास 163 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। उनकी 143 करोड़ रुपये की चल और 19.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

पिनराई विजय भी हैं गरीब

पिनराई विजय भी हैं गरीब

सबसे निचले पायदान पर ममता बनर्जी हैं और उनके बाद नंबर आता है केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का। विजयन के पास कुल 1.18 कराोड़ रुपये की संपत्ति है।

धनवान सीएम की लिस्ट में तीसरा नंबर नवीन पटनायक का

धनवान सीएम की लिस्ट में तीसरा नंबर नवीन पटनायक का

ओडिशा के 5 बार से लगातार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। सबसे धनवान सीएम की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर आते हैं। उनके पास कुल 63.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

मनोहर लाल खट्टर के पास कार तक नहीं

मनोहर लाल खट्टर के पास कार तक नहीं

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास कुल 1.27 करोड़ की संपत्ति है। खास बात है कि उनके पास खुद की कोई गाड़ी तक नहीं है न ही कोई गहने हैं।

पुदुचेरी के सीएम भी अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में

पुदुचेरी के सीएम भी अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में

पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी के पास कुल 38.39 करोड़ की संपत्ति है। वह देश के सबसे धनवान मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह की संपत्ति

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह की संपत्ति

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 84 लाख रुपये की चल और 63 लाख रुपये की अचल प्रॉपर्टी है।

टॉप 5 अमीर सीएम में नेफ्यू रियो

टॉप 5 अमीर सीएम में नेफ्यू रियो

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के पास 36.41 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वह सबसे धनवान मुख्यमंत्रियों की सूची में 5वें नंबर पर हैं।

गरीब सीएम की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ

गरीब सीएम की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे कम धनवान सीएम की लिस्ट में आता है। उनके पास महज 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है।


abc