Skip to main content
Source
The Print Hindi
Author
भाषा
Date
City
New Delhi

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार असम में शपथ लेने वाले सभी पांच मंत्री करोड़पति हैं, जबकि उनमें से एक पर आपराधिक मामला दर्ज है।

हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही चार विधायकों – भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो – ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरा ने अपने हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है और आरोप ‘लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात (आईपीसी धारा-409)’ से संबंधित है।

सभी पांचों मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री शर्मा के पास सबसे अधिक 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि उन्होंने 16 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी घोषित की हैं। पांचों मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये है।

एक मंत्री ने अपनी शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा तक बताई है, जबकि बाकी चार मंत्रियों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता बताई है। नियोग मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री हैं।


abc