एडीआर और बिहार इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के अनुसार, सम्राट सरकार के 31 मंत्रियों में 14% महिलाएं हैं, जबकि 28 करोड़पति हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वाच ने शुक्रवार को सम्राट सरकार के 31 मंत्रियों के विश्लेषण रिपोर्ट में कई सूचना सार्वजनिक की है।
रिपोर्ट में बताया है कि 14 प्रतिशत महिलाओं एवं 86 प्रतिशत पुरुषों को प्रतिनिधित्व मिला है। एडीआर के अनुसार रमा निषाद हैं सबसे धनवान मंत्री हैं। जबकि औसत मंत्रियों की संपत्ति है 6.32 करोड़ रुपये है। कुल 35 मंत्रियों में चार के बारे में जानकारी सम्मिलित नहीं है।
रमा के पास 31.86 करोड़ की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति गाना उद्योग मंत्री संजय कुमार के पास है। संजय के पास 22.30 लाख की संपत्ति है। 31 मंत्रियों में से 28 करोड़पति हैं।
इसमें दो मंत्री निशांत और दीपक प्रकाश किसी सदन के सदस्य नहीं है। जबकि दो मंत्री अशोक चौधरी एवं प्रमोद कुमार विधान पार्षद होने के कारण विश्लेषण नहीं किया है। आधे से अधिक मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कुछ पर गंभीर अपराध के आरोप है। 15 मंत्रियों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिक्षा की बात करें तो आठ मंत्रियों की शिक्षा दसवीं से 12वीं के बीच है।
22 मंत्री है ग्रेजुएट
22 मंत्री स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त हैं। एक मंत्री डिप्लोमा पास है। उम्र की बात करें आधे मंत्री 30 से 50 वर्ष के बीच के हैं।
नौ मंत्रियों 29 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक मामले वाले मंत्री हैं। श्वेता गुप्ता के नाम सर्वाधिक चार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है। छह मंत्रियों की आयु 30 से 50 वर्ष के मध्य है। जबकि 25 मंत्री 51 से 80 वर्ष आयु के हैं।
