Skip to main content
Date
  • छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान, 979 उम्मीदवार मैदान में
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 967 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया
  • इस चरण में 83 यानी 9% महिला उम्मीदवार मैदान में

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। इस चरण में 189 यानी 20% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 146 यानी 15% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। इस चरण में 311 करोड़पति (32%) उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सबसे ज्यादा 374 करोड़ रु. की संपत्ति है। वे छठे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है।

एडीआर ने छठे चरण में चुनाव लड़ रहे 979 में से 967 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। इस चरण के 21 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके ऊपर महिलाओं पर अत्याचार से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं। 21 में से 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके ऊपर बलात्कार से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं। 

छठा चरण : किस दल के कितने दागी उम्मीदवार

पार्टी कुल उम्मीदवार कितने दागी कितनों पर गंभीर आपराधिक केस
भाजपा 54 26 18
कांग्रेस 46   20 12
बसपा 49 19 17
शिवसेना 16 5 5
निर्दलीय 307 34 27

311 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ रु. से ज्यादा : 

पार्टी   उम्मीदवार करोड़पति उम्मीदवार
भाजपा 54 46
कांग्रेस 46 37
बसपा 49 31
आप 12  
निर्दलीय 307   71

सबसे ज्यादा संपत्ति वाले तीन उम्मीदवार

  • मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 374 करोड़ रु. से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर हैं। इनकी संपत्ति 147 करोड़ रु. है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार वीरेंद्र राणा हैं। इनकी संपत्ति 102 करोड़ रु. है।
  • पुरुलिया से शिवसेना के उम्मीदवार राजीव महतो हैं, जिन्होंने अपने संपत्ति शून्य घोषित की है।

तीन सबसे ज्यादा देनदारी वाले उम्मीदवार :

उम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य देनदारी (करोड़ रु. में)
गौतम गंभीर भाजपा पूर्वी दिल्ली  34
सुरेन्द्र कुमार छिकारा इंडियन नेशनल लोकदल सोनीपत(हरियाणा) 16 
श्रुति चौधरी  कांग्रेस भिवानी महेन्द्रगढ़   (हरियाणा) 15

छठे चरण में 9 % महिला उम्मीदवार : 

  • छठे चरण में 83 यानी 9 % महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। 
  • 395 (41%) उम्मीदवार 5 से लेकर 12 तक पढ़े हैं। जबकि 509 (53%) उम्मीदवार स्नातक हैं। 10 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने पढ़ाई ही नहीं की है।
  • 340 (34%) उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 के बीच है। जबकि 465 (48%) उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 153 (16%) उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है। 2 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।