Skip to main content
Date

नई दिल्ली: भाजपा को वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में विभिन्न कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों से सबसे ज्यादा 915.59 करोड़ रुपए चंदा मिला। यह राजनीतिक पार्टियों को इस दौरान मिले कुल चंदे का करीब 93% है। भाजपा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तुलना में करीब 17 गुना ज्यादा चंदा मिला है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है।

राजनीतिक पार्टियों को हर वित्त वर्ष में 20 हजार से ज्यादा चंदा देने वालों की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होती है। पार्टियां चंदा देने वालों का नाम, पता और पेन और उसके द्वारा दिए हुए चंदे का विवरण देती हैं।

पिछले 2 साल में पार्टियों को 1059.25 करोड़ रु का चंदा मिला

वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में 6 राजनीतिक पार्टियों को 1059.25 करोड़ रुपए का चंदा मिला। इसमें से 93% यानी 985.18 करोड़ चंदा विभिन्न कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों से मिला है।

कांग्रेस को 55.36 करोड़ रुपए चंदा मिला