Skip to main content
Source
Patrika
https://www.patrika.com/chennai-news/dmk-received-rs-33-993-crore-from-donations-7683988/
Date
City
Chennai

क्षत्रप दलों को मिले दान का विश्लेषण

चुनाव आयोग को पेश राजनीतिक दान के विवरण में तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक ने 2020-21 में 33.99 करोड़ रुपए का चंदा प्राप्त किया। क्षत्रप दलों में जनता दल (यू) के बाद सर्वाधिक डोनेशन प्राप्त करने वाली पार्टी द्रमुक ही रही। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर क्षेत्रीय दलों द्वारा पेश की गई 20 हजार से अधिक के डोनेशन की सूचना के आधार पर यह निष्कर्ष पेश किया है।

समय पाबंद पार्टियां

राजनीतिक चंदे की जानकारी समय पर पेश करने की दृष्टि से केवल 6 राजनीतिक दलों का नाम इस रिपोर्ट में है जिनमें अन्नाद्रमुक और पीएमके भी है। डीएमडीके (137 दिन) व द्रमुक (164 दिन) विलम्ब से डोनेशन का विवरण पेश। जबकि पड़ोसी केंद्रशासित प्रदेश की आल इंडिया एनआर कांग्रेस का विवरण अनुपलब्ध था।

द्रमुक ने दिया 20 हजार से कम का भी विवरण

भले ही द्रमुक सर्वाधिक दान अर्जित करने वाली दूसरी पार्टी रही हो लेकिन उसने 20 हजार से कम प्राप्त डोनेशन का भी उल्लेख किया है। क्षेत्रीय दलों ने 2020-21 में 3051 प्राप्तियों से 124.53 करोड़ का चंदा जुटाया। डीएमडीके ने अपनी दान रिपोर्ट में 20 हजार से अधिक का कोई भी दान घोषित नहीं किया है। द्रमुक को 177 प्रविष्टियों से 33.993 करोड़ का चंदा मिला। 2019-20 की तुलना में द्रमुक का चंदा 1110 प्रतिशत बढ़ा है जो क्षत्रप दलों में सर्वाधिक है। 2019-20 में उसकी दान रिपोर्ट में 2.810 करोड़ का खुलासा हुआ था। द्रमुक को नकदी में मिली चंदा राशि 131.02 लाख रुपए रही।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर क्षेत्रीय दलों द्वारा पेश की गई 20 हजार से अधिक के डोनेशन की सूचना के आधार पर यह निष्कर्ष पेश किया है।