Skip to main content
Source
TNP News
Author
Toshi Shah
Date

केरल के विधायकों के बारे में चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के लगभग 70 प्रतिशत मौजूदा विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इतना ही नहीं, आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति भी हैं। आपराधिक मामलों का बढ़ता ग्राफ एडीआर और केरल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए विश्लेषण में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई। इस जांच में पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 33 विधायकों, यानी 25 प्रतिशत पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बलात्कार का मामला भी शामिल रिपोर्ट के मुताबिक दो विधायकों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या से संबंधित मामले सामने आए हैं, जबकि तीन विधायक धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, तीन विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामले घोषित किए हैं, जिनमें बलात्कार का एक मामला भी शामिल है। सभी प्रमुख दलों में आपराधिक छवि वाले विधायक यह प्रवृत्ति किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है। विभिन्न राजनीतिक दलों में आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों का अनुपात काफी अधिक है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 58 में से 43 विधायक (74 प्रतिशत) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 21 में से 19 विधायक (90 प्रतिशत) आपराधिक मामलों में फंसे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बात करें तो इस पार्टी में 44 प्रतिशत विधायक हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 86 प्रतिशत विधायकों ने ऐसे मामले घोषित किए हैं। आर्थिक स्थिति: करोड़पतियों की भरमार वित्तीय मोर्चे पर भी विधायकों की स्थिति काफी मजबूत है। 132 में से 72 विधायकों (55 प्रतिशत) ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। सभी 132 विधायकों की कुल संपत्ति 363.78 करोड़ रुपये है, जिसका औसत 2.75 करोड़ रुपये प्रति विधायक है। सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कांग्रेस के विधायक मैथ्यू कुझलनंदन सबसे अमीर विधायक पाए गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद निर्दलीय विधायक मणि सी कप्पन हैं, जिनकी संपत्ति 27 करोड़ रुपये से अधिक है। केरल कांग्रेस (बी) के के बी गणेश कुमार की संपत्ति 19 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, दूसरी ओर, सीपीआई (एम) के विधायक पी पी सुमोद ने लगभग 9.9 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है, जो विश्लेषण किए गए विधायकों में सबसे कम है।


abc