एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर हैं, उनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली : साल 2024 के खत्म होते-होते देश के सबसे अमीर से लेकर सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर ) ने विश्लेषण के बाद रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (332.57 करोड़ रुपये) और कर्नाटक के सिद्धारमैया (51.
94 करोड़ रुपये) का स्थान है।आंध्र प्रदेश में अमीर सीएम होना कोई नई बात नहीं है क्योंकि पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी को 2019 और 2024 के बीच अपने कार्यकाल के दौरान 510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर सीएम के रूप में सामने आए था। जगन से पहले, नायडू ने 2014 और 2019 के बीच सबसे अमीर सीएम के रूप में 177 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। किस सीएम के पास कितनी संपत्तिचंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश)- 931 करोड़ रुपयेपेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश)- 332.57 करोड़ रुपयेसिद्धारमैया (कर्नाटक)-51.94 करोड़ रुपयेपी. विजयन (केरल)- 1.19 करोड़ रुपयेममता बनर्जी (प. बंगाल)-15.38 लाख रुपयेउमर अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर)- 55.24लाख रुपये साल 2025 इतिहास के 3 सबसे गर्म वर्षों में हो सकता है शुमार, विश्व मौसम संगठन की चेतावनी के मायने समझ लीजिएसबसे उम्रदराज सीएमकेरल- पी. विजयन (77 साल)कर्नाटक- सिद्धारमैया (75 साल)आंध्र प्रदेश- चंद्रबाबू नायडू (74 साल)ममता की सबसे कम संपत्तिसबसे कम घोषित संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी शामिल हैं। ममता की संपत्ति 15.38 लाख रुपये है। उनके बाद जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला हैं। उन्होंने 55.24 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनसे ऊपर केरल के सीएम पिनाराई विजयन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.19 करोड़ रुपये है। स्पेडैक्स मिशन के लॉन्च के साथ एलिट क्लब का हिस्सा बनने की राह पर भारत, जानें मिशन की अहमियतअरुणाचल सीएम पर सबसे अधिक देनदारीदेनदारियों के मामले में अरुणाचल के सीएम खांडू 180.28 करोड़ रुपये के साथ लिस्ट में सबसे आगे हैं। उसके बाद सिद्धारमैया (23.77 करोड़ रुपये) और नायडू (1
