Source: 
Author: 
Date: 
01.11.2017
City: 

न्यूजघाट टीम। शिमला
हिमाचल विधानसभा में इस बार करोड़ पति उम्मीदवारों का बोलबाला है। प्रदेश में चुनाव लड़ रहे 338 उम्मीदवारों में से 215 करोड़पति चुनावी मैदान में है। नेशनल इलेक्शन वाच के बैनर तले हिमाचल इलेक्शन वाच ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लेखा जोखा जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ रहे 47 फीसदी उम्मीदवार करोड़ पति है जिनमें सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस 87 फीसदी है जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा में 67 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति है। चुनाव लड़ रहे 63 फीसदी नेता दो करोड़ से ज्यादा के मालिक है।

   ताज़ा आंकड़ो के मुताबिक टॉप टेन करोड़ पति नेताओ में से विधायक बलबीर वर्मा 90 करोड़ की समाप्ति के साथ सबसे अमीर हुए है। जो इस मर्तबा भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। पिछले पांच वर्षो में उनकी सम्पति 23 करोड़ बढ़ गई। दूसरे नम्बर पर 84 करोड़ की संपत्ति मुख्यमंन्त्री के सपुत्र विक्रमदित्य सिंह की है। राकेश कालिया कांग्रेस का स्थान 74 करोड़ के साथ तीसरा है। देवराज निर्दलीय की समाप्ति 54 करोड़, उसके बाद जीएस बाली कांग्रेस 44करोड़, लेखराज नादौन 40 करोड़ नादौन, राम कुमार दून 40 करोड़, अनिल शर्मा 40 करोड़, वीरभद्र सिंह 30 करोड़ जबकि रोहित ठाकुर 27 करोड़ के साथ टॉप टेन की सूची में शामिल है। इनमें एक करोड़ से नीचे123 उम्मीदवार है।जबकि 53 उम्मीदवार लाख से नीचे वाली संपति के है। पिछले पांच सालों में जिनकी संपति अचानक बढ़ गई उनमें से भी रोहित ठाकुर के सम्पति चार से 27 करोड़ हुई , बलवीर वर्ना की समाप्ति 41 करोड़ से 90 शरीर बढ़ गई, महेंद्र सिंह की एक करोड़ से 15 करोड़ पहुंच गई।

    जीएस बाली की सम्पति से 24 से 44 करोड़ हुई, यादविंद्र गोमा की समाप्ति पांच लाख से एक करोड़ हो गई। इन्द्रदत्त लखनपाल की समाप्ति 38 से चार करोड़ हो गई। दूसरी तरफ शैक्षिक योग्यता के मामले में पांचवी पास 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है 8वी पास 18 है 10वी पास 45 उम्मीदवार है, 12 वी पास 51, स्नातक 79, प्रॉफेसनल स्नातक 52 है जबकि पोस्ट ग्रेजुएट 74और पीएचडी धारक 8 उम्मीदवार है। 36 फीसदी उम्मीदवार तो 12वी से भी नीचे के है। ग्रेजुएट 63 फीसदी है।उम्र के मामले में 46 फीसदी उम्मीदवार 25 से 50 तक उम्र के है जबकि 51 से 80 उम्र 51फ़ीसदी प्रत्याशी है। हिमाचल में इस बार भी केवल छः फीसदी महिलाएं चुनाव लड़ रही है। यानी कि 19 महिलाएं ही चुनाव लड़ रही है। यही नही 18 फीसदी आपराधिक छवि के नेता चुनाव लड़ रहे है जिनमे से 9 फ़ीसदी पर गंभीर मामले दर्ज है।

पञ्च सालो में 60 विधायको की आय में 80 पर्तिशत की वृद्धि ,
हिमाचल 60 विधायको की पिछले पांच सालो में आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है ! पांच सालो में 60 विधायको की आय में 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है ! इसमें सबसे ज्यादा वृद्धि चोपाल के विधायक बलबीर वर्मा की सम्पति में हुई है ! बलबीर वर्मा की सम्पति जहा 2012 में 41 करोड़ थी वो 2017 में बढ़ कर 90 करोड़ हो गई है जबकि कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर की सम्पति जोकि 2012 में चार करोड़ थी वह 2017 में 27 करोड़ हो गई है !

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method