Skip to main content
Source
Jagran
https://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-criminal-cases-had-registered-against-44-percent-of-the-mlas-of-odisha-46-have-serious-charges-and-1-has-also-been-accused-of-molestation-23472860.html
Author
शेषनाथ राय
Date
City
Bhubaneswar

ANR Report एक रिपोर्ट में सामने आया आया कि ओडिशा के 64 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं इनमें 46 के खिलाफ गंभीर मुकदमे हैं तो वहीं 1 के खिलाफ दुष्कर्म का भी आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 44 प्रतिशत विधायकों पर मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट में 145 विधायकों के विवरण का विश्लेषण के बाद यह विवरण सामने आया।

HIGHLIGHTS

  1. ओडिशा के 64 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।
  2. एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  3. 46 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे तो 1 पर दुष्कर्म का भी आरोप

एसोशिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें खुलासा हुआ कि ओडिशा के 64 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन विधायकों में एक पर दुष्कर्म का आरोप भी है।

एडीआर ने देश की 28 विधानसभाओं और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों द्वारा हलफनामों के माध्यम से घोषित आपराधिक पृष्ठभूमि के विवरण का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।

रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के 145 विधायकों के विवरण का विश्लेषण किया गया है। इनमें से 64 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इस तरह देखा जाए तो राज्य के 44 प्रतिशत विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं

इतना ही नहीं रिपोर्ट में 46 विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं, यानी राज्य के 32 फीसदी राजनेताओं के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीआर की माने तो ओडिशा के 2 विधायकों के नाम पर हत्या, 11 विधायकों के नाम पर हत्या के प्रयास और 12 विधायकों के नाम पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज पाया गया है। वहीं, इनमें एक विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी पाया गया है।

एडीआर के आंकड़ों अनुसार, बीजद के 113 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है, जिनमें से 45 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 45 में से 32 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।