Source: 
Author: 
Date: 
05.05.2019
City: 
  • एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट, दूसरे नंबर पर वैशाली से लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी
  • 125 प्रत्याशियों में से 11 ही स्नातक, 55 की शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच

पटना. छठे चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। ये हैं- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, सीवान, गोपालगंज, शिवहर और वैशाली। इस चरण में कुल 125 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 125 में से 43 उम्मीदवारों पर आपराधिक और 34 पर गंभीर प्रवृत्ति के मुकदमे हैं। इस चरण में 44 उम्मीदवार करोड़पति हैं। छठे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार वाल्मीकिनगर से बसपा प्रत्याशी दीपक यादव हैं, उनकी कुल संपत्ति 56 करोड़ है।

दूसरे स्थान पर वैशाली से लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी हैं। उनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपए है। तीसरे स्थान पर शिवहर से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद रमा देवी हैं, उनकी कुल संपत्ति 32 करोड़ रुपए है। इस चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.66 करोड़ रुपए है। इस चरण में चुनाव लड़ रहे भाजपा और जदयू के सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं बसपा के 7 में से 3, राजद के 5 में से 3 उम्मीदवार करोड़पति हैं। जहां तक उम्मीदवारों की शिक्षा की बात हैं तो 55 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच में है। 11 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। यह खुलासा एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में हुई है।
 

करोड़पति उम्मीदवारों की संपत्ति 
 

01

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method