Skip to main content
Date

ठे चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। यह क्षेत्र है- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, सीवान, गोपालगंज, शिवहर और वैशाली। इस चरण में कुल 125 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 125 में से 43 उम्मीदवारों पर आपराधिक और 34 पर गंभीर प्रवृत्ति के मुकदमे हैं। इस चरण में 44 उम्मीदवार करोड़पति हैं। छठे चरण के सबसे अमीर वाल्मीकि नगर से बसपा के प्रत्याशी दीपक यादव हैं, उनकी कुल संपत्ति 56 करोड़ है, जबकि दूसरे स्थान पर हैं लोजपा की टिकट पर वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही वीणा देवी हैं और उनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपए है। जबकि तीसरे स्थान पर भाजपा की टिकट पर शिवहर से चुनाव लड़ रही और निवर्तमान सांसद रमा देवी हैं, उनकी कुल संपत्ति करोड़ रुपर 32 करोड़ हैं। इस चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.66 करोड़ रुपए है। इस चरण में चुनाव लड़ रहे भाजपा और जदयू के सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 7 में से 3, राजद के 5 में से 3 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 55 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 5 वीं से 12 वीं के बीच में है।11 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। यह खुलासा एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में हुई है। 

बसपा 

एडीआर रिपोर्ट 

करोड़पति उम्मीदवारी 

लोजपा 

भाजपा 

दीपक यादव, वाल्मीकिनगर 

56 

वीणा देवी, वैशाली 

33 

32 

रमा देवी, शिवहर 

आंकडे करोड़ में