Skip to main content
Date

एडीआर की रिपोर्ट
मनोज कुमार | राजधानी हरियाणा
चुनावी समर में 481 प्रत्याशी करोड़पति हैं। नामांकन का विश्लेषण करने वाली संस्था एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 335 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जजपा के सोहना से उम्मीदवार रोहतास सिंह के पास हैं। नारनौंद से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अभिमन्यु 170 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। लेकिन वे कर्ज में भी दूसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा 78 करोड़ रुपए का कर्ज 95 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक गोपाल कांडा पर है। गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखबीर कटारिया ने प्रॉपर्टी 106 करोड़ रुपए दर्शाई है। सालाना आय में सबसे आगे भाजपा के गढ़ी सांपला किलोई से प्रत्याशी सतीश नांदल है। वे अकेले सालाना 4 करोड़ तो उनका पूरा परिवार कुल 6 करोड़ रुपए की कमाई कर रहा है। जबकि कैप्टन अभिमन्यु खुद एक करोड़ तो पूरा परिवार चार करोड़ कमा रहा है।
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का लेखा जोखा जारी, 481 नेता करोड़पति
आपराधिक रिकॉर्ड वाले 117 नेता चुनाव मैदान में
इस बार चुनाव मैदान में पिछले चुनाव से ज्यादा दागी नेता वोट मांग रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 7 फीसदी यानि 94 लोग ऐसे थे, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज थे। जबकि इस बार 10 फीसदी यानि 117 लोगों ने खुद पर केस दर्ज होने की जानकारी दी है। जबकि गंभीर आपराधिक मामले देखें तो इस श्रेणी के 70 लोग चुनाव मैदान में है। पिछले चुनाव में भी इतने ही थे। आपराधिक और गंभीर आपराधिक केस जिन लोगों पर दर्ज है, वे सबसे ज्यादा कांग्रेस में 22 हैं। जबकि भाजपा ने चार ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया है। जजपा ने 16, इनेलो ने 12 और बसपा ने 21 आपराधिक रिकॉर्ड वाले नेताओं को टिकट दी है।
यह भी जानें...
शिक्षा संख्या
अनपढ़ 25
साक्षर 19
5वीं पास 42
8वीं पास 72
10वीं पास 229
12वीं पास 230
ग्रेजुएट 200
ग्रेजुएट प्रोफेशनल 133
पोस्ट ग्रेजुएट 136
डॉक्टर 15
अन्य 35
शिक्षा: अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति चुनाव मैदान में उतरे हैं तो अनपढ़ और कम पढ़े लिख भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानिए..कितने पढ़े लिखे हैं हमारे प्रत्याशी।
उम्र: विधानसभा पहुंचने की इच्छा हर उम्र के व्यक्ति में है। इनमें 80 साल से लेकर 25 साल की उम्र तक के लोग शामिल हैं।
उम्र संख्या
25-30 126
31 से 40 279
41 से 50 295
उम्र संख्या
51 से 60 249
61 से 70 151
71 से 80 3