Source: 
Author: 
Date: 
25.12.2019
City: 

झारखंड विधानसभा के लिए चुने गये 81 विधायकों में से 44 (54 प्रतिशत) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 34 (42 प्रतिशत) विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। इनमें बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के ऊपर अत्याचार आदि से सम्बन्धित अपराध शामिल हैं। यह रिपोर्ट झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिर्फाम्स ने सभी 81 नवनिर्वाचित विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण करके मंगलवार को जारी किया है।  

2014 में चुने गये 81 में से 55 (68 प्रतिशत) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे। इस लिहाज से इस बार ऐसे विधायकों की संख्या में कमी आई है। इस बार दो विधायक ऐसे चुने गये हैं जो किसी ना किसी आपराधिक मामले में दोषी सिद्ध किये जा चुके हैं। दो विधायकों के शपथपत्र के अनुसार उनके खिलाफ हत्या (आईपीसी-302) से संबंधित आरोप हैं। 7 विधायकों के शपथपत्र के अनुसार उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसी तरह पांच विधायकों ने जानकारी दी है कि उनके खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार के आरोप चल रहे हैं।  इनमें से दो ने बताया है कि उनके खिलाफ बलात्कार का मामला (आईपीसी-376) चल रहा है।

दलवार आरोपी विधायकों के आंकड़े
भाजपा 25 में से  12 48%
झाविमो 3 में से  100%
झामुमो 30 में से  17 57%
आजसू 2 में से  1 50%
कांग्रेस 16 में से  8 50%

’एनसीपी, भाकपा माले, और राजद के 1-1 (100 प्रतिशत) विधायक

गंभीर मामले में आरोपी
भाजपा 25 में से 9 36%
झाविमो 3  में से 3100%
झामुमो 30 में से 12 40%
कांग्रेस 16 में से 8 50%
’ भाकपा माले व राजद प्रत्येक से 1 (100%)

अन्य तथ्य
भाजपा 4.8 करोड़
25 विधायकों की औसत संपति

आजसू  10.2 करोड़
02 विधायकों की औसत संपति

कांग्रेस 4.3 करोड़
16 विधायकों की औसत संपति

झाविमो 88.8 लाख
03 विधायकों की औसत संपति

’ झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में विधायकों की औसत संपत्ति 1.84 करोड़
’ मुख्य दलों में झामुमो के 30 विधायकों की औसतन संपत्ति 3.05 करोड़ रुपये

नवनिर्वाचित 81 में से 56 विधायक करोड़पति
भाजपा 72% 25 में से 18
झाविमो 67% 03 में से 02
झामुमो 73% 30 में से 22
कांग्रेस 56% 16 में से 09

’ 2014 में चुनकर आये 81 में से 41 (51 प्रतिशत)
’ आजसू के 2 (100 प्रतिशत)
’ निर्दलीय के 2 (100 प्रतिशत) इनकी घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।

सर्वाधिक संपत्ति वाले टॉप तीन विधायक
रामेश्वर उरांव
लोहरदगा कांग्रेस 28 करोड़
कुशवाहा शशि भूषण मेहता
पांकी भाजपा 27 करोड़
मनीष जयसवाल
हजारीबाग भाजपा 27 करोड़

सबसे कम संपत्ति वाले तीन विधायक
मंगल कालिंदी जुगसलाई
झामुमो 30 हजार
अंबा प्रसाद
बड़कागांव कांग्रेस 04 लाख
समीर कुमार मोहंती
बहरागोड़ा झामुमो 06 लाख 

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method