Skip to main content
Date

बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान खुलासा हुआ है कि अभी 136 विधायकों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं जिनमें सबसे ज्यादा संख्या RJD के विधायकों की की है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट है. इस समय वहां पर 240 विधायक हैं। इनमें से आधे से ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

बिहार विधानसभा में 240 विधायकों में से 136 विधायकों पर क्रिमिनल केस हैं यानी ये दागी हैं। 94 विधायक पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने वर्तमान विधायकों द्वारा दी गई जानकारी का अध्ययन कर यह जानकारी दी है। इसमें सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस वाले 41 फीसदी विधायक राजद में है।

कांग्रेस में 40 फीसदी विधायक, जदयू में 37 फीसदी विधायक और भाजपा के 35 फीसदी विधायक दागी है यानी दलों को दागी विधायक अच्छे लगते हैं। रिपोर्ट 2015 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए उपचुनाव में दिए गए शपथपत्रों के आधार पर बनाई गई है। इसमें से 11 विधायकों पर हत्या के केस हैं। 30 के ऊपर हत्या के प्रयास और 5 विधायकों पर महिला से अत्याचार के केस हैं। एक विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज है।