Skip to main content
Source
Times Now Hindi
https://www.timesnowhindi.com/india/chief-ministers-net-worth-mamata-banerjee-is-the-poorest-jagan-mohan-reddy-is-the-richest-cm-nitish-yogi-kejriwal-have-so-much-wealth-watch-full-list-article-99472932
Author
रामानुज सिंह
Date

Chief Ministers Net Worth List : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति की लिस्ट जारी की है। यहां जानिए देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है। नीतीश कुमार, केजरीवाल और योगी आदित्यनाथ के पास कुल कितनी संपत्ति है।

Chief Ministers Net Worth List: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। जबकि सबसे गरीब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिनके पास कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास तीन-तीन करोड़ की संपत्ति है। जबकि योगी आदित्यनाथ के पास एक करोड़ की संपत्ति है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। नीचे लिस्ट में देखिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति कितनी है।
मुख्यमंत्रियों के नाम राज्य कुल संपत्ति
जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश 510 करोड़ रुपए
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश 163 करोड़ रुपए
नवीन पटनायक ओडिशा 63 करोड़ रुपए
नेफ्यू रियो नागालैंड 46 करोड़ रुपए
एन रंगासामी पुदुचेरी 38 करोड़ रुपए
के चंद्रशेखर राव तेलंगाना 23 करोड़ रुपए
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ 23 करोड़ रुपए
हिमंत बिस्वा सरमा असम 17 करोड़ रुपए
कोनराड संगमा मेघालय 15 करोड़ रुपए
मानिक साहा त्रिपुरा 13 करोड़ रुपए
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र 11 करोड़ रुपए
प्रमोद सावंत गोवा 09 करोड़ रुपए
बसवराज बोम्मई कर्नाटक 08 करोड़ रुपए
एमके स्टालिन तमिलनाडु 08 करोड़ रुपए
हेमंत सोरेन झारखंड 08 करोड़ रुपए
भूपेंद्र पटेल गुजरात 08 करोड़ रुपए
सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश 07 करोड़ रुपए
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश 07 करोड़ रुपए
अशोक गहलोत राजस्थान 06 करोड़ रुपए
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड 04 करोड़ रुपए
प्रेम सिंह तमांग सिक्किम 03 करोड़ रुपए
जोरामथांगा मिजोरम 03 करोड़ रुपए
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 03 करोड़ रुपए
नीतीश कुमार बिहार 03 करोड़ रुपए
भगवंत मान पंजाब 01 करोड़ रुपए
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश 01 करोड़ रुपए
एन बिरेन सिंह मणिपुर 01 करोड़ रुपए
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा 01 करोड़ रुपए
पिनाराई विजयन केरल 01 करोड़ रुपए
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल 15 लाख रुपए

एडीआर के मुताबिक 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति प्रत्येक मुख्यमंत्री के लिए 33.96 करोड़ रुपए है। संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपए से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं - पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक)। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 (43 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।