Skip to main content
Date
  • विस चुनाव में चुने गए 56 विधायक कराेड़पति, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सबसे अमीर 
  • 2014 में 55 विधायकों पर दर्ज थे केस, इस साल 10 महिला बनीं विधायक, पिछले बार से दाे अधिक

Dainik Bhaskar

Dec 25, 2019, 11:55 AM IST

रांची. विधानसभा चुनाव में इस बार चुने गए 81 विधायकों में से 44 (54%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पोड़ैयाहाट से चुने गए झाविमाे विधायक प्रदीप यादव पर सबसे अधिक 14 केस हैं। 34 विधायक, यानी 42% पर गंभीर अाराेप हैं। विधायकों ने अपने शपथपत्र में इस बात की जानकारी दी है। 

एडीअार की रिपाेर्ट के अाधार पर इस बार 56 कराेड़पति विधायक विधानसभा पहुंचे हैं, यानी 69% विधायक कराेड़पति हैं। उनकी अाैसत संपत्ति 3.87 कराेड़ रुपए है। सबसे अमीर लाेहरदगा के कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव हैं। उनके पास 28 कराेड़ से अधिक की संपत्ति है। भाजपा के पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता 27 कराेड़ की संपत्ति के साथ दूसरे अाैर भाजपा के ही हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल 27 कराेड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। जुगसलाई के झामुमाे विधायक मंगल कालिंदी के पास केवल 30 हजार रुपए हैं। कम संपत्ति के मामले में कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद दूसरे अाैर बहरागाेड़ा के झामुमाे विधायक समीर कुमार माेहंती तीसरे नंबर पर हैं। 

कांग्रेस के 50% अाैर झामुमाे के 40% विधायकों पर केस 
झामुमाे के 30 में से 17, भाजपा के 25 में 12 अाैर कांग्रेस के 16 में से 8 विधायक अाराेपी हैं। अाजसू पार्टी के दाेनाें विधायकों पर काेई अाराेप नहीं है। झाविमाे के तीनाें, भाकपा माले के एक अाैर राजद के एक विधायक अाराेपी हैं। प्रतिशत में देखा जाए ताे कांग्रेस के 50% अाैर झामुमाे के 40% विधायकों पर आपराधिक मामले हैं। झाविमाे, भाकपा माले अाैर राजद के 100% विधायक अाराेपी हैं। 

झामुमाे के 22, भाजपा के 18 विधायक हैं कराेड़पति 
सबसे अधिक कराेड़पति विधायक झामुमाे के हैं। झामुमाे के 30 में से 22, यानी 73% विधायक कराेड़पति हैं। भाजपा के 18 (72%), कांग्रेस के 16 में 9 (56%), जेवीएम के 2 (67%), अाजसू के दाे अाैर निर्दलीय दाेनों विधायक करोड़पति हैं। 

सबसे अधिक 36 विधायक 41-50 उम्र के, सबसे युवा अंबा प्रसाद 
अायु के हिसाब से इस बार सबसे अधिक 36 विधायक 41 से 50 वर्ष के बीच के हैं। सबसे युवा बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद 27 वर्ष की हैं। 30 साल के 1, 31 से 40 तक के 9, 51 से 60 के 20, 61-70 के 11, 71 से 80 के बीच के 4 विधायक हैं। 

26 विधायक ग्रेजुएट, रामेश्वर उरांव सबसे पढ़े-लिखे एमएलए 
81 विधायकों में सबसे अधिक पढ़े-लिखे विधायक रामेश्वर उरांव हैं। वे अाईपीएस हैं अाैर पीएचडी की है। 26 विधायक ग्रेजुएट हैं, 15 इंटर पास, 13 पाेस्ट ग्रेजुएट, 13 इंटर, 6 ग्रेजुएट प्राेफेशनल, 4 डॉक्टरेट, 2 अाठवीं पास, एक साक्षर हैं। 

ऐसे समझें... अपने विधायकों के बारे में 
5 सबसे अमीर विधायक 

नाम विधानसभा दल संपत्ति
रामेश्वर उरांव लाेहरदगा कांग्रेस 28 कराेड़
कुशवाहा शशिभूषण पांकी भाजपा 27 कराेड़
मनीष जायसवाल हजारीबाग भाजपा 27 कराेड़
सुदेश कुमार महताे सिल्ली अाजसू 18 कराेड़
राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमाे कांग्रेस 13 कराेड़

5 सबसे कम संपत्ति वाले विधायक 

नाम विधानसभा दल संपत्ति
मंगल कालिंदी जुगसलाई झामुमाे 30 हजार
अंबा प्रसाद बड़कागांव कांग्रेस 04 लाख
समीर कुमार माेहंती बहरागाेड़ा झामुमाे 06 लाख
समरी लाल कांके भाजपा 14 लाख

(स्रोत : एडीआर रिपोर्ट के आधार पर )