Source: 
Author: 
Date: 
25.10.2019
City: 

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा इस बार बहुबलियों और करोड़पतियों का बोलबाला रहेगा। इस बार विधानसभा में चुने गए 90 विधायकों में से 84 करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीजेपी के चुने गए 40 विधायकों में 37 करोड़पति हैं। वहीं, कांग्रेस के 31 विधायकों में 29 करोड़पति हैं। यह जानकारी विधायकों की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गये शपथ पत्र के बाद सामने आया है।

Haryana Elections 84 Millionaires Out Of 90 Mlas Criminal Cases Were Also Registered On A Dozen :

इसके साथ ही इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि एक दर्जन विधायकों पर आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्था एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि, हरियाणा विधानसभा में चुने गए 12 विधायकों पर आपराधिक केस चल रहे हैं। इनमें सात पर गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें चर्चा में आए गोपल कांडा भी शमिल हैं।

वहीं, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछली बार की आपेक्षा इस बार आपराधिक छवि के विधायकों की संख्या बढ़ी है। पिछली विधानसभा में चुने गए विधायकों में सिर्फ 9 पर आपराधिक मामले थे। अपराधी विधायकों में चार कांग्रेस और दो भाजपा के बताए गए हैं। जननायक जनता पार्टी के एक विधायक, आईएनएलडी के एक विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के तीन विधायकों पर भी आपराधिक केस चल रहा है।

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा इस बार बहुबलियों और करोड़पतियों का बोलबाला रहेगा। इस बार विधानसभा में चुने गए 90 विधायकों में से 84 करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीजेपी के चुने गए 40 विधायकों में 37 करोड़पति हैं। वहीं, कांग्रेस के 31 विधायकों में 29 करोड़पति हैं। यह जानकारी विधायकों की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गये शपथ पत्र के बाद सामने आया है। इसके साथ ही इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि एक दर्जन विधायकों पर आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्था एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि, हरियाणा विधानसभा में चुने गए 12 विधायकों पर आपराधिक केस चल रहे हैं। इनमें सात पर गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें चर्चा में आए गोपल कांडा भी शमिल हैं। वहीं, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछली बार की आपेक्षा इस बार आपराधिक छवि के विधायकों की संख्या बढ़ी है। पिछली विधानसभा में चुने गए विधायकों में सिर्फ 9 पर आपराधिक मामले थे। अपराधी विधायकों में चार कांग्रेस और दो भाजपा के बताए गए हैं। जननायक जनता पार्टी के एक विधायक, आईएनएलडी के एक विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के तीन विधायकों पर भी आपराधिक केस चल रहा है।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method