Skip to main content
Source
Web Dunia
https://hindi.webdunia.com/national-hindi-news/andhra-pradesh-chief-minister-jaganmohan-reddy-is-the-richest-123041200055_1.html
Date
City
New Delhi

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देश में 29 वर्तमान मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें से आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति सबसे अधिक 510 करोड़ रुपए है। एडीआर और इलेक्शन वॉच के अनुसार वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख रुपए है जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 1 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति है। एडीआर और इलेक्शन वॉच के अनुसार वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

इनमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों- दिल्ली एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसमें जिन 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया गया, उनमें 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं और इनकी औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपए है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 13 ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि शामिल है।

इन मुख्यमंत्रियों में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री की संपत्ति 510 करोड़ रुपए, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 163 करोड़ रुपए और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति 3 करोड़ रुपए से अधिक की है।