Source: 
Author: 
Date: 
28.02.2020
City: 
नई दिल्ली। भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रुपए चंदे में मिले जबकि को 148 करोड़ रुपए चंदा मिला। इन दलों ने को दिए हलफनामों में यह जानकारी दी है।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रुपए से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसदी का इजाफा हुआ।
एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रुपए से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रुपए हो गया यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा, हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसदी की कमी आ गई थी।
एडीआर ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने 4,483 चंदों से 742.15 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की। एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के 3 गुना से भी अधिक है।
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method