राजनेताओं को लेकर हमेशा से यहीं रहता हैं कि उनके पास करोड़ो की संपति होगी, शानो शौहकत से रहते होंगे। लेकिन आज जो खबर हम आपको देने जा रहे हैं, वो सुन कर आप भी कहेंगे कि क्या ऐसा भी हैं आज के जमाने में भी। जिहां, हम आपको बताएंगे कि देश के सबसे अमीर और गरीब विधायक कौन हैं और उनके पास आखिर कितनी संपति है।
The Blue Tick : Poor MLA in india : राजनेताओं को लेकर हमेशा से यहीं रहता हैं कि उनके पास करोड़ो की संपति होगी, शानो शौहकत से रहते होंगे। लेकिन आज जो खबर हम आपको देने जा रहे हैं, वो सुन कर आप भी कहेंगे कि क्या ऐसा भी हैं आज के जमाने में भी। जिहां, हम आपको बताएंगे कि देश के सबसे अमीर और गरीब विधायक कौन हैं और उनके पास आखिर कितनी संपति है।
इस समय देश में कई गरीब विधायक हैं और कई अमीर। इसको लेकर Association Of democratic reforms एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4001 मौजूदा विधायकों का विश्लेषण करने के बाद भारतीय विधायकों (MLA) की संपत्ति पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar) के पास है और सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल के विधायक निर्मल कुमार धारा ( MLA Nirmal Kumar Dhara) के पास है।
details About DK shivakumar
जानें कौन देश का अमीर विधायक और कौन गरीब
karnataka deputy cm dk shivakumar कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। Association Of democratic reforms एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायक का खिताब रखते हैं। इसमें दिलचस्प बात यह है कि टॉप 20 में से 12 स्थानों के साथ karnataka mla कर्नाटक के विधायक देश के सबसे धनी विधायकों की लिस्ट में टॉप पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के 14 प्रतिशत विधायक अरबपति हैं, जिनमें से प्रत्येक की संपत्ति 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक निर्मल कुमार धारा MLA nirmal kumar dhara के पास सबसे कम रुपये की संपत्ति है।
भारत के अमीर विधायक richest mla in india
India भारत के अमीर विधायक डीके शिवकुमार (Congress): कनकपुरा, कर्नाटक, कुल संपत्ति 1,413 करोड़।
केएच पुट्टस्वामी गौड़ा : गौरीबिदानूर, कर्नाटक, कुल संपत्ति 1,267 करोड़।
प्रियकृष्णा (Congress): गोविंदराजनगर, कर्नाटक, कुल संपत्ति 1,156 करोड़
n chandrababu naidu एन चंद्रबाबू नायडू (TDP) कुप्पम, आंध्र प्रदेश, इनकी कुल संपत्ति 668 करोड़ है।
jayantibhai somabhai patel जयंतीभाई सोमाभाई पटेल (BJP): मनसा, गुजरात, कुल संपत्ति 661 करोड़।
सुरेशा बीएस (Congress) Suresh BS : हेब्बाल, कर्नाटक, कुल संपत्ति 648 करोड़।
वाईएस जगन मोहन रेड्डी ys jagan mohan (YSRCP): पुलिवेंदला, आंध्र प्रदेश, कुल संपत्ति 510 करोड़।
पराग शाह (BJP): घाटकोपर पूर्व, महाराष्ट्र, कुल संपत्ति 500 करोड़।
टी.एस. बाबा (Congress): अंबिकापुर, छत्तीसगढ़, कुल संपत्ति 500 करोड़।
मंगलप्रभात लोढ़ा (BJP): मालाबार हिल, महाराष्ट्र, कुल संपत्ति 441 करोड़।
भारत के गरीब विधायक Poor Mla in india
निर्मल कुमार धारा जो भाजपा से संबंध रखते हैं और पश्चिम बंगाल से विधायक हैं इनकी कुल संपत्ति 1,700 की है।
मकरंदा मुदुली (IND): रायगडा, ओडिशा, कुल संपत्ति 15,000 की है।
नरिंदर पाल सिंह सावना (AAP): फाजिल्का, पंजाब, कुल संपत्ति 18,370 है।
नरिंदर कौर भारज (AAP): संगरूर, पंजाब, कुल संपत्ति 24,409 है।
मंगल कालिंदी (JMM): जुगसलाई, झारखंड, कुल संपत्ति 30,000 की है।
पुंडरीकाक्ष्य साहा (TMC): नबद्वीप, पश्चिम बंगाल, कुल संपत्ति 30,423।
राम कुमार यादव (Congress): चंद्रपुर, छत्तीसगढ़, कुल संपत्ति 30,464।
अनिल कुमार अनिल प्रधान (SP): चित्रकूट, उत्तर प्रदेश, कुल संपत्ति 30,496।
राम दांगोरे (BJP): पंधाना, मध्य प्रदेश, कुल संपत्ति 50,749 है।
विनोद भिवा निकोले (CPI (M)): दहानू , महाराष्ट्र 2019; कुल संपत्ति 51,082 है।