Skip to main content
Source
हिंदुस्तान
Author
Newswrap
Date
City
New Delhi

हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपए है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, किसी मंत्री पर आपराधिक मामले नहीं हैं। श्रुति चौधरी के पास सबसे अधिक 134.56 करोड़ रुपए...

चंडीगढ, एजेंसी। हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपए हैं। एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है। एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वॉच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं। उनके पास 1.16 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं।

मुख्यमंत्री के पास पांच करोड़ की संपत्तिः

मुख्यमंत्री के पास पांच करोड़ की संपत्तिः

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के पास पांच करोड़ रुपए और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज के पास 1.49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सैनी स्नातक हैं। अन्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है जबकि आरती राव 68 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

10 मंत्रियों पर कर्जः

10 मंत्रियों ने अपने ऊपर कर्ज होने की घोषणा की है। उनमें सबसे अधिक 13.37 करोड़ रुपये का कर्ज श्रुति चौधरी पर है। तीन मंत्रियों ने घोषणा की है कि वह 12वीं पास हैं जबकि 11 ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त करने की बात कही है।


abc