Skip to main content
Source
जनता से रिश्ता
https://jantaserishta.com/local/himachal-pradesh/currently-50-mla-crorepati-in-himachal-pradesh-choupal-mla-balveer-verma-is-the-richest-candidate-1675164
Author
Renuka Sahu
Date
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 50 विधायक करोड़पति हैं। चौपाल

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 50 विधायक करोड़पति हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर वर्मा सबसे ज्यादा अमीर विधायक हैं। उनके पास कुल 90 करोड़ की संपति हैं। हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायकों के स्वघोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है। हिमाचल में 50 ऐसे विधायक हैं, जो करोड़पति हैं। इस तरह प्रति विधायक की औसतन संपत्ति 8.45 करोड़ रुपए है। हिमाचल इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. ओम प्रकाश भूरेटा ने कहा कि हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों के 19 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में विधायकों की संख्या आठ है।
भाजपा के विधायकों की बात करें तो कुल 47 विधायकों में 17 ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का हलफनामा दिया है। इसी तरह कांग्रेस के 20 विधायकों में से दो विधायकों ने हलफनामे में आपराधिक मामले में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। माकपा ने हलफनामे में आपराधिक मामले को नहीं स्वीकारा है। इसी तरह गंभीर आपराधिक मामलों में भाजपा के छह, कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 14वीं विधानसभा के चुनाव के चलते साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। महीने भर चलने वाले अभियान के तहत 1500 पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्त्व के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही लोगों को मतदान का बहिष्कार न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


abc