हाल में राज्यसभा में 37 सांसदों का चयन हुआ, इसे लेकर खूब खबरों का बाजार गरम रहा, मगर अब उच्च सदन यानि राज्य सभा के सदस्यों को लेकर ADR की रिपोर्ट पेश हुई है। जिसमें मनोनीत हुए सभी सांसदों का पूरा कच्चा चिट्ठा खुल गया है। इसमें आपराधिक मामलों, संपत्ति और कर्ज का लेखा-जोखा सामने आया है. बता दें, ADR की रिपोर्ट बताती है कि 229 मौजूदा सांसदों की कुल संपत्ति 27,638 करोड़ रुपये आंकी गई है. वहीं, संसद के उच्च सदन के 32 फीसदी मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. ADR MLAs Report: संपत्ति का आंकड़ा रिपोर्ट के अनुसार, 31 सांसद (14%) ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति अरबों रुपये में है। प्रमुख दलों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 5, वाईएसआरसीपी के 4, आप के 2, बीआरएस के 2 एनसीपी के 3 Members of Parliament Assets: सांसदों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति घोषित की है राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 120.69 करोड़ रुपये बताई गई है। पार्टीवार औसत संपत्ति में भाजपा के सांसदों की औसत संपत्ति 28.29 करोड़ रुपये, कांग्रेस की 128.61 करोड़ रुपये, टीएमसी की 17.70 करोड़ रुपये और आप की 574.09 करोड़ रुपये है। अन्य दलों में वाईएसआरसीपी (522.63 करोड़ रुपये), सपा (399.71 करोड़ रुपये), बीजेडी (105.63 करोड़ रुपये) और डीएमके (11.90 करोड़ रुपये) शामिल हैं। Members of Parliament Cases: 32% सांसदों पर आपराधिक मामले ADR के मुताबिक, कुल 229 राज्यसभा सांसदों में से 73 सांसद (32%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. 36 सांसद (16%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है. आइए सांसदों का आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं. हत्या (IPC धारा 302) से जुड़े मामले: 1 सांसद ने हत्या से संबंधित मामला घोषित किया है. हत्या के प्रयास से जुड़े मामले: 4 सांसदों ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले घोषित किए हैं. महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले: 3 सांसदों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं. पार्टी वाइज गंभीर आपराधिक मामलों वाले सांसद BJP: 99 में से 13 सांसद (13%) INC: 28 में से 7 सांसद (25%) AITC: 13 में से 2 सांसद (15%) AAP: 10 में से 2 सांसद (20%) CPI(M): 3 में से 2 सांसद (67%) BRS: 3 में से 1 सांसद (33%) DMK: 8 में से 1 सांसद (13%) YSRCP: 7 में से 1 सांसद (14%) AIADMK: 5 में से 1 सांसद (20%) SP: 4 में से 1 सांसद (25%) पार्टी वाइज आपराधिक मामलों वाले सांसद BJP: 99 में से 27 सांसद (27%) INC: 28 में से 12 सांसद (43%) AITC: 13 में से 4 सांसद (31%) AAP: 10 में से 4 सांसद (40%) CPI(M): 3 में से 3 सांसद (100%) BRS: 3 में से 3 सांसद (100%) DMK: 8 में से 2 सांसद (25%) YSRCP: 7 में से 2 सांसद (29%) AIADMK: 5 में से 2 सांसद (40%) SP: 4 में से 2 सांसद (50%) RJD: 3 में से 2 सांसद (67%) सबसे अमीर और गरीब सांसद Richest MPs: सबसे अमीर व गरीब सांसद बीआरएस के सांसद बंदी पार्था सारथी ने 5,300 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति घोषित कर सबसे अमीर सांसद होने का स्थान हासिल किया है। उनके बाद आप के राजिंदर गुप्ता (5,053 करोड़ रुपये) और वाईएसआरसीपी के अल्ला अयोध्या रामि रेड्डी (2,577 करोड़ रुपये) का स्थान है। वहीं, आप के संत बलबीर सिंह सबसे गरीब सांसद हैं, जिनकी संपत्ति करीब 3 लाख रुपये है। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लिसेम्बा (करीब 5 लाख रुपये) और टीएमसी के प्रकाश चिक बड़ाइक (लगभग 9 लाख रुपये) का स्थान है। ADR Report 2026: देनदारी और कर्ज से जुड़े सांसद कर्ज के मामले में भी सांसद पीछे नहीं है. वाईएसआर कांग्रेस के सांसद परिमल नथवाणी ने 209 करोड़, वाईएसआर के ही अयोध्या रामी रेड्डी ने 154 करोड़ और सपा सांसद जया अमिताभ बच्चन ने अपने ऊपर 149 करोड़ देनदारी की घोषणा की है. साल 2024-25 वित्त वर्ष में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी आय 374 करोड़ घोषित की है.
