Skip to main content
Source
IBC24
Author
Deepak Dilliwar
Date
City
New Delhi

BJP Income 2024-25 सत्तारूढ़ भाजपा ने वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक 6769.14 करोड़ रुपये की आय घोषित की जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही जिसने लगभग 918.28 करोड़ रुपये की आय घोषित की। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। कमाई के मामले में सबसे आगे भाजपा निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों द्वारा की गई घोषणाओं का विश्लेषण करने वाली रिपोर्ट के अनुसार, छह राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी, बसपा और एनपीपी) ने 2024-25 में कुल 7960.09 करोड़ रुपये की आय घोषित की और इसमें भाजपा की हिस्सेदारी 85.03 प्रतिशत थी। कांग्रेस ने खर्च किए 1111.94 करोड़ रुपये भाजपा ने अपनी आय का करीब 55.76 फीसदी यानी 3774.58 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि कांग्रेस ने करीब 1111.94 करोड़ रुपये खर्च किए, जो उसकी कुल आय से 21.09 फीसदी (193.66 करोड़ रुपये) ज्यादा है। माकपा ने वर्ष 2024-25 के दौरान 172.60 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जबकि उसका कुल व्यय 173.86 करोड़ रुपये था, जो उसकी आय से 1.26 करोड़ रुपये (0.73 प्रतिशत) कम था। आम आदमी पार्टी की कुल आय 39.28 करोड़ रुपए बसपा की कुल आय 58.58 करोड़ रुपये थी, जबकि साल का खर्च 106.30 करोड़ रुपये था। उस वर्ष पार्टी का खर्च उसकी कुल आय से 47.71 करोड़ रुपये (81.45 प्रतिशत) अधिक हो गया। आप ने कुल आय 39.28 करोड़ रुपये और कुल खर्च 36.46 करोड़ रुपये बताया, यानी पार्टी ने अपनी कुल आय का 92.83 प्रतिशत खर्च किया। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने कुल आय 2.18 करोड़ रुपये और कुल व्यय 1.19 करोड़ रुपये घोषित किया, जो दर्शाता है कि पार्टी ने अपनी कुल आय का 54.72 प्रतिशत खर्च किया।


abc