Source
Bhasha PTI
Date
City
New Delhi
दिल्ली में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना में कांग्रेस ने ‘पार्टी प्रचार’ और सोशल मीडिया पर अभियानों के लिए अधिक पैसा खर्च किया हालांकि पार्टी उम्मीदवारों पर खर्च के मामले में वह पीछे रही। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग में पार्टियों द्वारा प्रस्तुत चुनाव व्यय रिपोर्टों के विश्लेषण के अनुसार, भाजपा का कुल खर्च 57.65 करोड़ रुपये था जबकि कांग्रेस का खर्च 46.19 करोड़ रुपये था।
