Skip to main content
Source
Web Dunia
Author
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Date

Haryana ministers News : हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपए हैं। एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है।

एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी मंत्री ने अपने विरुद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं होने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण से सामने आया कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपए है।

एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं। उनके पास 1.16 करोड़ रुपए की सपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के पास पांच करोड़ रुपए की और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज के पास 1.49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सैनी स्नातक हैं। अन्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है जबकि आरती राव 68 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

दस मंत्रियों ने अपने ऊपर कर्ज होने की घोषणा की है। उनमें सबसे अधिक 13.37 करोड़ रुपए का कर्ज श्रुति चौधरी पर है। तीन मंत्रियों ने घोषणा की है कि वह 12वीं पास हैं जबकि 11 ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त करने की बात कही है।


abc