Skip to main content
Source
पत्रिका
Author
Akash Sharma
Date
City
New Delhi

हरियाणा विधानसभा में चुनकर आए विधायकों में से 96 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि 13 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने विधानसभा में जीतकर आए प्रत्याशियों के चुनाव पूर्व दिए गए हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। ADR की रिपोर्ट के अनुसार कुल 90 में से 86 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपए या उससे अधिक है। 44 फीसदी विधायकों के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है जबकि विधायकों की औसत संपत्ति 24.97 करोड़ रुपए है। पिछले चुनाव (2019) में बने विधायकों की औसत संपत्ति 18.29 करोड़ रुपए थी। जीते हुए 12 विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं जिनमें एक पर हत्या के प्रयास का मामला लंबित है। करोड़पति विधायक-आपराधिक मामले भाजपा (BJP)-96% - 6% कांग्रेस (Congress)-95% - 19% इनेलो व निर्दलीय - 100% - 67% टॉप 3 धनी विधायक (Top 3 Richest MLA) विधायक-दल-संपत्ति (करोड़ रुपए में) सावित्री जिंदल-निर्दलीय- 270 शक्तिरानी शर्मा-भाजपा-145 श्रुति चौधरी - भाजपा- 134


abc