पहले ये खबर एजेंसी से जारी हुई थी, अब ब्यूरो से आई है। इसी का इस्तेमाल करें प्रभात कुमार नई दिल्ली। राजनीतिक दलों को रियल स्टेट से मोटा चंदा मिल रहा है। चुनावी ट्रस्ट के जरिए चंदा देने में रियल एस्टेट कंपनियां विनिर्माण क्षेत्र के बाद सबसे आगे हैं। रियल एस्टेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजनीतिक दलों को 629.17 करोड़ रुपये चंदा दिया जो कुल रकम का 16.44 फीसदी है। इसका खुलासा, चुनाव आयोग को चुनावी ट्रस्टों द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे के रकम के बारे में पेश किए गए लेखाजोखा के विश्लेषण से हुआ है। गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राजनीतिक दलों को सबसे अधिक चंदा उत्पादन क्षेत्र से मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र के बाद, रियल एस्टेट कंपनियां सबसे अधिक चंदा दे रही हैं, जबकि संचार, आईटी और टेलिकॉम सेक्टर चंदा देने तीसरे स्थान पर हैं। एडीआर ने कहा है कि इलेक्टोरल ट्रस्टों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 3826.34 करोड़ रुपये का चंदा मिला और ट्रस्टों ने राजनीतिक दलों को 3,826.35 करोड़ रुपये बांटे। एडीआर के मुताबिक कुल चंदे का 82 फीसदी हिस्सा अकेले भाजपा को मिला। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र सबसे शीर्ष पर एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार चुनावी ट्रस्ट के जरिए राजनीतिक दलों को वित्तीय वर्ष 2024–25 में चंदा देने में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का सबसे अधिक योगदान रहा, इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 1063.12 रुपये थी, यह कुल चंदे का 27.78 फीसदी है। जबकि संचार, सूचना प्रौद्यिगिकी (आईटी) और टेलीकॉम सेक्टर चंदा देने वालों में तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। इस सेक्टर से 451.85 करोड़ रुपये चंदा राजनीतिक दलों को दिया गया है। इसके अलावा, फाइनेंस 389.85 करोड़ रुपये, माइनिंग/ कंस्ट्रक्शन/इंफ्रास्ट्रक्चर/इंजीनियरिंग 358.68 करोड़ रुपये तथा पावर और ऑयल क्षेत्र ने 255.96 करोड़ रुपये चंदा राजनीतिक दलों को दिया है। एडीआर ने कहा है कि चुनावी ट्रस्टों में, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 15 राजनीतिक दलों को सबसे अधिक रकम 2,668.46 करोड़ रुपये चंदे के रूप में बांटे। जबकि दूसरे स्थान पर प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट है, जिसने 10 राजनीतिक दलों 914.97 क लों रोड़ रुपये चंदा बांटा है। 228 बिजसेन घरानों ने 3600 करोड़ से अधिक दिया चंदा एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 228 कॉर्पोरेट या बिजनेस घरानों ने राजनीतिक दलों को 2024-25 में 3,636.81 करोड़ रुपये का चंदा दिया। जबकि 99 लोगों ने इस दौरान 187.62 करोड़ रुपये का दान दिया। सिर्फ 10 दानकर्ताओं ने कुल चंदे का आधा दिया रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में 10 शीर्ष दानकर्ताओं ने मिलकर राजनीतिक दलों को 1,908.86 करोड़ दिए चंदा दिया जो कुल रकम का लगभग आधा यानी 49.89 फीसदी है। एलिवेटेड एवेन्यू रियल्टी एलएलपी सबसे बड़ा दानकर्ता है, जिसने 500 करोड़ दिए और उसके बाद टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड ने 308.13 करोड़, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड 217.62 करोड़ और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड 175 करोड़ रुपये चंदा दिया। 2024-25 में किस दल को कितना चंदा मिला भाजपा 3157.65 करोड़ रुपये(82.52 प्रतिशत) कांग्रेस 298.77 करोड़ रुपये (7.81 प्रतिशत) टीएमसी 102 करोड़ रुपये (2.67 प्रतिशत) अन्य 19 पार्टियों को मिलाकर कुल 267.91 करोड़ रुपये मिले
