Source
Press Trust of India (PTI)
Date
City
New Delhi
चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, बिहार में आधे से अधिक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने 2023-24 के लिए अपने अनिवार्य वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया हैं।
एडीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने 275 ऐसे दलों की समीक्षा की - जिनमें से 184 बिहार में और 91 अन्य राज्यों में पंजीकृत हैं। रिपोर्ट के अनुसार उसने पाया कि इनमें से 163 (59.27 प्रतिशत) ने न तो अपनी ऑडिट रिपोर्ट अपलोड की है और न ही 20,000 रुपये से अधिक के चंदा का विवरण राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों या निर्वाचन आयोग (ईसी) की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इनमें से 113 ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था।
