Skip to main content
Source
दैनिक भास्कर
Author
दैनिक भास्कर
Date
City
New Delhi

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपए की संपत्ति के साथ सबसे गरीब हैं।

31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपए, जबकि कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से 30 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-2024 में जहां भारत की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम (NNI) करीब 1 लाख 85 हजार 854 रुपए रही, वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपए थी। यह भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय से करीब 7.3 गुना ज्यादा है।

पेमा खांडू पर 180 करोड़ का कर्ज, 13 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ क्रिमिनल केस अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी यानी कर्ज है। कर्नाटक CM सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मुख्यमंत्रियों (42%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि 10 (32%) ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या की कोशिश, अपहरण, रिश्वत देना और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 89 मामले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी के खिलाफ दर्ज हैं। इनमें 72 गंभीर आपराधिक मामले हैं। तमिलनाडु CM एम के स्टालिन के खिलाफ 47 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 11 गंभीर हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कुल 19 केस दर्ज हैं।


abc