Richest Chief Minister of India: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (15 लाख रुपए) के पास सबसे कम संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई (59 वर्ष) तीन करोड़ की संपत्ति के साथ अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपए है। 2023-24 में भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय लगभग , 85, 854 थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आमदनी 13, 64, 310 रुपए है, जो औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है।
खांडू पर सबसे ज्यादा कर्ज
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी है। कर्नाटक के सीएम सिद्धरामैया पर 23 करोड़ तथा चंद्रबाबू नायडू पर 10 करोड़ रुपए की देनदारी है।
कितने पढ़े लिखे हमारे सांसद
10 स्नातक
9 स्नातकोत्तर
5 पेशेवर स्नातक
3 12वीं पास
02 डॉक्टरेट
01 दसवीं पास
01 डिप्लोमा होल्डर
पांच सबसे धनी मुख्यमंत्री
1. चंद्रबाबू नायडू (74) आंध्रप्रदेश 931 करोड़
2. पेमा खांडू (44) अरुणाचल प्रदेश 332 करोड़
3. सिद्धरामैया (75) कर्नाटक 51 करोड़
4. नेफ्यू रिओ (72) नगालैंड 46 करोड़
5. डॉ. मोहन यादव (58) मध्यप्रदेश 42 करोड़
पांच सबसे धनी मुख्यमंत्री
1. चंद्रबाबू नायडू (74) आंध्रप्रदेश 931 करोड़
2. पेमा खांडू (44) अरुणाचल प्रदेश 332 करोड़
3. सिद्धरामैया (75) कर्नाटक 51 करोड़
4. नेफ्यू रिओ (72) नगालैंड 46 करोड़
5. डॉ. मोहन यादव (58) मध्यप्रदेश 42 करोड़
