आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. इस बात का खुलासा एसोसिएशन">https://adrindia.org/sites/default/files/Current_Chief_Ministers_from_28_State_Assemblies_and_3_Union_Territories_of_India_2024_Report_FinalVer_Hindi.pdf">एसोसिएशन
फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है. चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है. वहीं उन पर 10 करोड़ की देनदारी है. चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय 18 लाख है. अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. उनके पास 332 करोड़ से अधिक संपत्ति है. कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति
जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है. उनके पास सिर्फ 15 लाख से ज्यादा संपत्ति है. वहीं देनदारी शून्य है. जबकि उनकी खुद की आय 15 लाख है. वहीं जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह 55 लाख से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन 31 लाख से अधिक संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर तीसरे स्थान पर हैं.
हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ की संपत्ति
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भारत के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं. हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. साथ ही उन पर तीन करोड़ रुपये की देनदारी भी है. हेमंत सोरेन की खुद की आय 20 लाख है.
पेमा खांडू के पास सबसे अधिक देनदारी
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के पास सबसे अधिक 1,80,27,63,717 (180 करोड़ से अधिक) देनदारी है. वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया इस लिस्ट में दूसरे स्थान है. उनकी कुल देनदारी 23,76,50,976 (23 करोड़ से अधिक) है. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू 10,32,05,875 (10 करोड़ से अधिक) देनदारी के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है. देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ है. 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं. पहली पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दूसरी दिल्ली की आतिशी हैं.
31 में से सिर्फ दो मुख्यमंत्री अरबपति
वहीं 31 सीएम में से दो मुख्यमंत्री (चंद्रबाबू नायडू, पेमा खांडू) अरबपति है. एक करोड़ या इससे कम संपत्ति दो (6%) मुख्यमंत्री के पास है. 1 से 10 करोड़ की संपत्ति वाले लिस्ट में 17 (55%) सीएम हैं. वहीं 11 से 50 करोड़ संपत्ति वाली कैटगरी में नौ (29%) मुख्यमंत्री के पास है. जबकि 50 करोड़ से अधिक संपत्ति केवल तीन (10%) मुख्यमंत्री के पास है.
31 में से 13 सीएम पर आपराधिक मामले घोषित, 10 पर गंभीर मामले
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 31 से 40 उम्र वाले एक, 41 से 50 उम्र वाले सात, 51 से 60 उम्र वाले 12, 61 से 70 उम्र वाले 5 और 71 से 80 उम्र वाले छह मुख्यमंत्री हैं. 31 में से 13 मुख्यमंत्रियों (42 प्रतिशत) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं. इनमें से 10 मुख्यमंत्री (32 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक हत्या का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी जैसे मामले घोषित हैं.
सिर्फ एक सीएम 10वीं पास
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं पास सिर्फ एक (3.23%) सीएम है. 12वीं पास मुख्यमंत्रियों की संख्या तीन (9.68%) है. 10 सीएम (32.26%) ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. पांच मुख्यमंत्रियों (16.13%) के पास ग्रेजुएशन प्रोफेशनल की डिग्री है. 9 सीएम (29.03% ) ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. डॉक्टरेट की उपाधि दो मुख्यमंत्री (6.45%) के पास है. एक सीएम (3.23%) ने डिपलोमा का कोर्स किया है
जानें किस मुख्यमंत्री की कितनी संपत्ति और देनदारी
राज्य
सीएम का नाम
संपत्ति
देनदारी
स्वयं की आय
आंध्र प्रदेश
चंद्रबाबू नायडू
9318370656
103205875
1839721
अरुणाचल प्रदेश
पेमा खांडू
3325653153
1802763717
0
कर्नाटक
सिद्धारमैया
519388310
237650976
249480
नागालैंड
नेफियू रियो
469507855
869215
0
मध्य प्रदेश
डॉ मोहन यादव
420481763
85450844
2420116
पुडुचेरी
नटेसन कृष्णासामी रंगासामी
38,39,75,200
1,15,00,000
4,90,000
तेलंगाना
अनुमुला रेवंत रेड्डी
30,04,98,852
1,30,19,901
13,76,700
झारखंड
हेमंत सोरेन
25,33,87,953
3,92,63,081
22,73,330
असम
हिमंता बिस्व सरमा
17,27,65,162
3,51,97,352
25,94,907
मेघालय
कॉनराड संगमा
14,06,83,315
24,13,208
29,57,504
त्रिपुरा
मानिक साहा
13,90,29,020
13,27,977
19,66,780
महाराष्ट्र
देवेंद्र फडणवीस
13,27,47,728
62,00,000
38,73,536
गोवा
डॉ प्रमोद सांवत
9,37,79,584
1,50,14,007
6,35,470
तमिलनाडू
एमके स्टालीन
8,88,75,339
0
28,78,120
गुजरात
भूपेंद्रभाई पटेल
8,22,80,688
1,53,10,680
16,79,391
हिमाचल प्रदेश
सुखविंदर सिंह सुखू
7,81,89,255
22,42,166
17,22,870
सिक्किम
प्रेम सिंह तमांग
6,69,21,255
15,00,000
0
हरियाणा
नायब सिंह सैनी
5,80,52,714
74,82,619
13,45,142
उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी
4,64,78,080
47,83,461
1,90,540
मिजोरम
लालदुहोमा
4,13,88,226
21,54,483
0
छत्तीसगढ़
विष्णुदेव साय
3,80,81,550
65,81,921
10,11,920
ओडिशा
मोहन चरण माझी
1,97,82,315
95,58,545
4,22,370
पंजाब
भगवंत सिंह मान
1,97,10,174
30,35,808
18,34,350
बिहार
नीतीश कुमार
1,64,82,719
0
4,92,810
उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ
1,54,94,054
0
13,20,653
मणिपुर
नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
14748361
144300
2423020
राजस्थान
भजन लाल शर्मा
14648361
144300
2423020
दिल्ली
आतिशी
14121663
4600000
686660
केरल
पिनाराई विजयन
11875766
0
287860
जम्मू कश्मीर
उमर अब्दुल्लाह
5524430
0
1452010
पश्चिम बंगाल
ममता बनर्जी
1538029
0
1547845
