Skip to main content
Source
22Scope
Author
Prashant Kumar Jha
Date
City
Ranchi

सोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी की गई हालिया रिपोर्ट में भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। इन मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। इनमें से केवल दो महिलाएं हैं— पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी मार्लेना।

मुख्यमंत्रियों के शपथपत्र के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि देश के एक मुख्यमंत्री की औसत आय देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 42% यानी 13 मुख्यमंत्री पर आपराधिक मामले हैं, जिनमें से 10 पर गंभीर अपराध के आरोप हैं।

मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और शिक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी:

  • डॉ. मोहन यादव (राजस्थान): 42.05 करोड़ रुपये, डॉक्टरेट डिग्री
  • हेमंत सोरेन (झारखंड): 25.34 करोड़ रुपये, बारहवीं पास
  • देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र): 13.27 करोड़ रुपये, ग्रेजुएट प्रोफेशनल
  • भगवंत मान (पंजाब): 1.97 करोड़ रुपये, बारहवीं पास

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बड़े राज्यों में सिर्फ मोहन यादव के पास डॉक्टरेट डिग्री है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10वीं पास हैं।


abc