Source: 
Bhaskar Live
https://www.bhaskar.com/national/news/lok-sabha-election-2024-candidates-criminal-cases-adr-132947330.html
Author: 
Date: 
30.04.2024
City: 
New Delhi

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फेज के 244 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 5 पर मर्डर तो 24 पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। 7 उम्मीदवार तो पहले किन्हीं मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे फेज में कुल 1352 कैंडिडेट मैदान में हैं, जिनमें 123 (9%) ही महिला कैंडिडेट्स हैं। वहीं, 38 उम्मीदवारों के केस महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े हैं। 17 उम्मीदवारों पर हेट स्पीच (नफरती भाषण) के मामले हैं।

ये सारी जानकारी तीसरे फेज में उतरने जा रहे सभी कैंडिडेट्स के हलफनामे में सामने आई है। इन हलफनामों का एनालिसिस ADR और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने किया है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि प्रमुख राजनीतिक दलों में आपराधिक मामलों वाले लोगों में भिन्नता है। अभी जो आंकड़े आए हैं, वे भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवार हैं।

तीसरे चरण के टॉप 3 अमीर उम्मीदवारों की संपत्ति 1300 करोड़ से ज्यादा
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 392 यानी 29% कैंडिडेट करोड़पति हैं। इसमें प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ है। टॉप 3 करोड़पति उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति कई सौ करोड़ से ज्यादा बताई है। तीनों की संपत्ति 1361 करोड़ से ज्यादा है।

639 यानी 47% उम्मीदवारों की क्वालिफिकेशन 5वीं से 12वीं के बीच है। जबकि 591 यानी 44 फीसदी कैंडिडेट्स ग्रेजुएट या हायर एजुकेटेड हैं।

411 यानी 30% उम्मीदवारों की उम्र 25-40 साल है। 712 यानी 53% उम्मीदवारों की एज 41 से 60 साल है।

द एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने गुरुवार 7 मार्च को एक रिपोर्ट में कहा कि देश के राजनीतिक दलों की 82% आय का स्रोत (Income Source) पता नहीं है। ये रकम 2022-23 में इलेक्टोरल बॉन्ड से जुटाई गई। ये जानकारी चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में सामने आई है।

पार्टियों ने चुनाव आयोग को वित्तीय वर्ष 2022-23 की फाइनेंशियल रिपोर्ट सौंपी थी। ADR ने इसका एनालिसिस किया। इसके मुताबिक राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से 1,832.88 करोड़ रुपए की आय हुई।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method