Skip to main content
Source
News4nation
Author
Priya Darshan
Date

ADR report on Bihar elections:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीते विधायकों द्वारा घोषित चुनाव खर्च विवरण का विश्लेषण एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने किया है. राज्य के 243 में से 240 विधायकों के चुनाव खर्च की जानकारी जारी की गई है. ADR की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा औसत चुनाव खर्च भाजपा के विधायकों ने किया जबकि दूसरे नम्बर पर जदयू के विधायक हैं. रिपोर्ट के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की सीमा ₹ 40 लाख थी. विश्लेषण किए गए 240 में से 100 (42 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव खर्च सीमा से 61 प्रतिशत से कम चुनाव खर्च घोषित किये है।

औसतन चुनाव खर्चः 

बिहार विधानसभा के 240 विधायकों के चुनाव खर्च घोषणाओं के आधार पर, चुनाव में उनके द्वारा की गई औसत राशि 24.33 लाख हैं, जो खर्च सीमा का 61 प्रतिशत है । दलवार औसतन चुनाव खर्च से पता चलता है कि BJP के 88 विधायकों का औसत खर्च ₹ 27.36 लाख (चुनाव खर्च सीमा 68.4 प्रतिशत) है, JDU के 84 विधायकों का औसत खर्च ₹ 25.53 लाख (चुनाव खर्च सीमा 63.8 प्रतिशत) है, RJD के 24 विधायकों का औसत खर्च ₹ 19.57 लाख (चुनाव खर्च सीमा 48.9 प्रतिशत) है, Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के 19 विधायकों का औसत खर्च₹ 19.60 लाख (चुनाव खर्च सीमा 49 प्रतिशत) है. 

वहीं INC यानी कांग्रेस के 6 विधायकों का औसत खर्च ₹ 13 लाख (चुनाव खर्च सीमा 32.5 प्रतिशत) है, Hindustani Awam Morcha (Secular) के 5 विधायकों का औसत खर्च ₹ 16.89 लाख (चुनाव खर्च सीमा 42.2 प्रतिशत) है, All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen के 5 विधायकों का औसत खर्च ₹ 17.37 लाख (चुनाव खर्च सीमा 43.4 प्रतिशत) है, Rashtriya Lok Morcha के 4 विधायकों का औसत खर्च ₹ 24.84 लाख (चुनाव खर्च सीमा 62.1 प्रतिशत) है, CPI (ML) (L) के 2 विधायकों का औसत खर्च ₹ 17.05 लाख (चुनाव खर्च सीमा 42.6 प्रतिशत) है, CPI(M) के 1 विधायक का औसत खर्च ₹ 21.39 लाख (चुनाव खर्च सीमा 53.5 प्रतिशत) है, Indian Inclusive Party के 1 विधायक का खर्च ₹ 23.74 लाख (चुनाव खर्च सीमा 59.4 प्रतिशत) है और BSP के 1 विधायक का खर्च₹ 18.34 लाख (चुनाव खर्च सीमा 45.9 प्रतिशत) है ।

सबसे ज्यादा और सबसे कम खर्च वाले MLA 

सबसे ज्यादा चुनावी खर्च करने वाले तीन विधायकों में पहले नम्बर पर राजद के टिकट पर उजियारपुर से जीते अलोक कुमार मेहता हैं. वे 36 लाख 54 हजार 880 खर्च किये जो कुल चुनावी खर्च सीमा का 91 प्रतिशत है. दूसरे नम्बर पर संदेश से जीते जदयू के राधा चरण शाह हैं जिन्होंने 36 लाख 12 हजार 954 रुपए खर्च किये. वहीं तीसरे नम्बर पर सिकटा से जदयू के टिकट पर जीते समृद्ध वर्मा हैं जिनका चुनावी खर्च 35 लाख 87 हजार 522 रु रुपए हैं. 

सबसे कम खर्च 

सूची के मुताबिक सबसे कम चुनाव खर्च घोषित करने वाले 3 विधायकों  में सीतामढ़ी के सुरसंड से जद(यू) विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने सबसे कम खर्च दिखाकर पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने मात्र 79,470 रुपये खर्च घोषित किया है, जो कुल सीमा का करीब 2 प्रतिशत है। वहीं किशनगंज के कोचाधामन से AIMIM विधायक एमडी सरवर आलम दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने सिर्फ 6,86,375 रुपये खर्च घोषित किया है, जो खर्च सीमा का 17 प्रतिशत बताया गया है। तीसरे स्थान पर पटना के बख्तियारपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक अरुण कुमार हैं जिनका चुनाव में 7,65,178 रुपये खर्च घोषित किया गया है, जो कुल खर्च सीमा का 19 प्रतिशत है। 

किस विधायक का कितना खर्चा 


abc