बिहार चुनाव में नेताओं के खर्च को लेकर एडीआर रिपोर्ट जारी किया गया है. इसमें औसत खर्च की बात करें तो बीजेपी आगे है.
![]()
बिहार चुनाव संपन्न हो चुके हैं. चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के लिए आयोग की ओर से खर्च की सीमा तय की गई थी. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के जीतने वाले विधायकों द्वारा किए गए चुनावी खर्चों पर रिपोर्ट जारी की है. एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर नेताओं ने खर्च को काम दिखाया है. कुछ नेता तो काफी कम खर्च कर चुनाव जीत भी गए.
औसतन 24 लाख से अधिक खर्च: रिपोर्ट में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा किए गए खर्च को दर्शाया गया है. बिहार में जीतने वाले विधायकों ने औसतन ₹24.33 लाख खर्च किए हैं. विश्लेषण के अनुसार जिन 240 विधायकों ने चुनाव जीते, उनमें से ज्यादातर ने औसतन ₹24.33 लाख का चुनावी खर्च किया है.
सबसे ज्यादा BJP के विधायकों का खर्च: चुनाव आयोग के द्वारा अधिकतम खर्च सीमा ₹40 लाख रुपए तय की गई है. इस हिसाब से प्रत्याशियों ने तय रकम का 61% ही खर्च किया है. 42% विधायकों ने तय सीमा से भी कम खर्च दिखाया है. भाजपा के विधायकों का औसत से अधिक खर्च है. 27.36 लाख खर्च किए हैं, जो सबसे अधिक है.
दूसरे नंबर पर जदयू: जबकि जद(यू) के विधायकों ने औसतन ₹25.53 लाख खर्च किये हैं. जबकि राजद के विधायकों ने औसतन ₹19.57 लाख खर्च किया है. कुछ विधायकों ने तय सीमा से काफी कम खर्च किए हैं. जनता दल यूनाइटेड के नागेंद्र राउत ने केवल ₹79,000 खर्च दिखाय है. जबकि कुछ अन्य ने निर्धारित सीमा के करीब खर्चों को दिखाया है. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता ने 36.55 लख रुपए खर्च किए हैं.
"विधायकों के खर्च का विश्लेषण किया गया है. विश्लेषण में यह पाया गया है कि ज्यादातर विधायकों ने खर्च को काम करके दिखाया है. कुछ विधायक तो काफी कम खर्च कर चुनाव जीते हैं. दलगत आधार पर भी हम लोगों ने खर्च का विश्लेषण किया है." -राजीव कुमार, संयोजक, ADR
दलगत खर्चे: BJP के 89 विधायक का औसत खर्च 27.36 लाख, जेडीयू के 85 विधायक का औसत खर्च 25.53 लाख रुपये रहा. RJD के 25 विधायक का औसत खर्च 19.57 लाख, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19 विधायक का औसत खर्च ₹19.60 लाख, INC के 6 विधायक का औसत खर्च 13 लाख, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 5 विधायक का औसत खर्च ₹16.89 लाख रुपये रहा.
AIMIM के खर्च: AIMIM के 5 विधायक का औसत खर्च है 17.37 लाख, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 विधायकों का औसत खर्च ₹24.84 लाख, सीपीआई (एमएल) (एल) के 2 विधायकों का औसत खर्च ₹17.05 लाख, सीपीआई (एम) के 1 विधायक का औसत खर्च ₹17.05 लाख इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के 1 विधायक का खर्च ₹21.39 लाख, बीएसपी के 1 विधायक का खर्च ₹18.34 लाख रुपये किया गया.
राजद के आलोक मेहता सबसे ज्यादा खर्च किए: आलोक कुमार मेहता (RJD) 36, 54, 880 रुपये खर्च किए. सबसे कम खर्च करने वालों में बीजेपी के हिसुआ से अनिल कुमार ने 32 लाख 41 हजार 752 रुपे खर्च किए हैं.
