-अधिकतम संपत्ति वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में उत्तर बिहार के चार उम्मीदवार -दूसरे चरण में 122 सीटों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर एडीआर की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर, मुकेश कुमार 'अमन', वरीय संवाददाता : दूसरे चरण में बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर बिहार के छह जिलों- सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मोतिहारी, बेतिया में धन कुबेरों की भीड़ में ₹2000 रुपये की हैसियत वाले उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस हैसियत में चुनाव लड़ने वाले पिपरा व बेनीपट्टी विधानसभा सीट से एक-एक उम्मीदवार हैं। बिहार के 122 जिलों में हो रहे चुनाव में अधिकतम देनदारी वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में एक-एक शिवहर और पश्चिम चंपारण जिले से हैं।
आयकर विवरण में सबसे ज्यादा वार्षिक आय घोषित करने वाले 10 शीर्ष उम्मीदवारों में भी उत्तर बिहार शामिल है। इनमें पश्चिम चंपारण के दोनों उम्मीदवार वीआईपी और राजद से हैं। अधिकतम संपत्ति वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों की अगर बात करें तो उसमें उत्तर बिहार से ही चार उम्मीदवार हैं। इतना ही नहीं सभी 122 सीटों में पश्चिम चंपारण के लोरिया विधानसभा सीट से वीआईपी का उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अधिक धनी उम्मीदवार हैं। उनकी संपत्ति 368 करोड़ रुपये के पार है। ये सभी जानकारी एडीआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म) की रिपोर्ट से हुआ है। शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार भी एक हैं। उनका नाम सुनील कुमार चौधरी है जो पीरपैंती सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। अधिकतम संपत्ति वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में दो पश्चिम चंपारण का तीसरा शिवहर का अधिकतम संपत्ति वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में 122 सीटों पर पहला नाम पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के रण कौशल प्रताप सिंह का आता है। उनकी चल संपत्ति 27,42,04,809 रुपये, अचल संपत्ति 3,41,56,52,375 है। इन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3,68,98,57,184 रुपये की दिखाई है। दूसरे पश्चिम चंपारण जिले के ही नरकटियागंज से राजद के धनकुबेर उम्मीदवार दीपक यादव हैं जिनकी कुल संपत्ति 70,87,55,004 है। इसमें चल संपत्ति 22,69,72,338 तथा अचल संपत्ति 48,17,82,666 रुपये की है। तीसरे शिवहर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिंह 58,32,04,616 रुपये की संपत्ति वाले हैं। इसमें चल संपत्ति 8,34,36,820 रुपये तथा अचल संपत्ति 49,97,67,796 रुपये की है। 10 सबसे गरीब उम्मीदवारों में भी मधुबनी के दो व पूर्वी चंपारण का एक सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले 10 उम्मीदवारों में मधुबनी से दो और पूर्वी चम्पारण से एक हैं। इनके नाम हैं मधुबनी की बेनीपट्टी सीट से निर्दलीय पंकज कुमार राम जिनकी कुल संपत्ति 2 हजार रुपये ही है। पूर्वी चंपारण के पिपरा सीट से निर्दलीय राजमंगल प्रसाद भी 2 हजार रुपये के साथ ही मैदान में हैं। तीसरे मधुबनी से समता पार्टी के उम्मीदवार सुनेंद्र कांत कारी 10 हजार रुपये की संपत्ति वाले हैं। अधिकतम देनदारियों वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में भी पांच इधर के अधिकतम देनदारियों वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में भी पांच इधर के ही हैं। इनमें सबसे ज्यादा देनदारी वाले शिवहर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिंह की देनदारी 18,06,79,306 करोड़ रुपये की है। देनदारियों के मामले में दूसरे फेज के सबसे धनवान उम्मीदवार पश्चिम चंपारण के लौरिया सीट से वीआईपी उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह की 15,58,81,358 करोड़ रुपये की है। पूर्वी चंपारण के चिरैया सीट से जनसुराज पार्टी के संजय कुमार की कुल संपत्ति 15,45,30,069 रुपये की है, जबकि इसमें देनदारी 12,90,48,191 रुपये की है। पश्चिम चंपारण के चनपटिया से भाजपा के उम्मीदवार उमाकांत सिंह की कुल संपत्ति 20,06,73,603 रुपये की है। उसमें 11,71,52,816 रुपये की देनदारी है। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से राजद उम्मीदवार दीपक यादव की कुल संपत्ति 70,87,55,004 रुपये की है। इसमें 8,71,35,935 रुपये की इनकी देनदारी है। सबसे ज्यादा वार्षिक आय वालों में बेतिया-मधुबनी के दो-दो व मोतिहारी के एक आयकर विवरणी में सबसे ज्यादा वार्षिक आय घोषित करने वाले 10 शीर्ष उम्मीदवारों में लौरिया के वीआईपी उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह सबसे उपरी पायदान पर हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्होंने घोषित स्वयं की आय 10, 99,11,160 करोड़ दिखाई है। कुल आय जो उन्होंने अपने आयकर में घोषित की है उसमें स्वयं के साथ पत्नी व आश्रित का भी है जो उन्होंने 11,48,97,500 रुपये दिखाई है। अपनी आय का स्रोत व्यवसाय व कृषि बताया है। दूसरे नंबर पर नरकटियागंज से राजद उम्मीदवार दीपक यादव का नाम आता है जिन्होंने आयकर में घोषित स्वयं की आय 8,42,41,230 रुपये दिखाई है। उसी तरह कुल आय स्वयं व पति तथा आश्रित को मिलाकर 8,59,17,950 रुपये की दिखाई है। अपनी आय का स्रोत बिजनस, सैलरी, कृषि एवं बैंक में जमा धन राशि का ब्याज बताया है। मोतिहारी से जनसुराज के डा. अतुल कुमार ने 1,91,31,520 रुपये स्वयं की कुल आय दिखाई है। उसमें स्वयं, पत्नी व आश्रित की आय मिलाने पर कुल उनकी आय 2,25,68,900 रुपये की हो जाती है। मधुबनी के बिस्फी से राजद उम्मीदवार आसिफ अहमद ने 1,68,37,656 रुपये अपनी आय दिखाई है चालू वित्तीय वर्ष में। उसमें स्वयं, पत्नी व आश्रित की आय मिलाने पर उनकी कुल आय 2,18,21,356 करोड़ की हो जाती है। वेतन, कृषि व अन्य इनकी आय के साधन हैं। मधुबनी से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार माधव आनंद ने 1,84,96,660 अपनी आय दिखाई है। उसमें स्वयं, पत्नी व आश्रित की आय मिलाने पर उनकी कुल आय 2,07,56,590 करोड़ रुपये की हो जाती है।
